Move to Jagran APP

Eid-al-Adha 2021: इस बार ईद पर ऐसा आउटफिट पहनें जो आपकी विरासत को दर्शाए

Eid-al-Adha 2021 Outfits रेशम या चंदेरी के शरारा या ग़रारा को जूलरी के साथ मैच कर पहनें। अगर आप इस ईद पर परफेक्ट लुक के लिए आइडियाज़ ढूंढ़ रही हैं तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 20 Jul 2021 01:58 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jul 2021 01:58 PM (IST)
Eid-al-Adha 2021: इस बार ईद पर ऐसा आउटफिट पहनें जो आपकी विरासत को दर्शाए
इस बार ईद पर ऐसा आउटफिट पहनें जो आपकी विरासत को दर्शाए

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eid-al-Adha 2021: कोरोना वायरस महामारी ने त्योहारों की धूम और वो पहले जैसा मज़ा ज़रूर कुछ कम कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप घर पर भी इस त्योहार को न मनाएं। घर पर अपने परिवार के साथ घर को सजाएं, स्वादिष्ट खाना बनाएं और सबसे ज़रूरी खुद को भी सजाएं। इस ईद पर ऐसा आउटफिट पहनें जो आपकी विरासत को दर्शाए।

loksabha election banner

रेशम या चंदेरी के शरारा या ग़रारा को जूलरी के साथ मैच कर पहनें। अगर आप इस ईद पर परफेक्ट लुक के लिए आइडियाज़ ढूंढ़ रही हैं, तो हम आपकी इसमें मदद कर सकते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tarun Tahiliani (@taruntahiliani)

फैशन डिज़ाइनर तरुण ताहिलियानी के चिकन कशीदा कलेक्शन त्योहार के मौके के लिए परफेक्ट है। जॉरजेट के इस कुर्ते में चिकनकारी कढ़ाई का काम हुआ है। वहीं बॉर्डर और योक को हाथों से पेंट किया गया है और फिर कशीदा कढ़ाई से सवारा गया है। रेशम के हल्के वज़न के दुपट्टे में भी हाथों से पेंट किया गया है और फिर उस पर कशीदा कढ़ाई की गई है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rimple & Harpreet Narula (@rimpleandharpreet)

अगर आप कश्मीरी कढ़ाई की फैन हैं, तो आप 19वीं सदी के कश्मीरी टीला शॉल से ली गई यह कढ़ाई से बना यह खूबसूरत हल्के नीले रेशम का कुर्ता और सलवार आपकी पसंद हो सकती है। रिम्पल और हरप्रीत नरूला के क्रिएशन के इस लुक में सीक्विन्स, मोती और कसाब-डोरी मारोदी का काम है। जिसे तुल्ले दुपट्टे के साथ स्टाइल किया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Diva’ni (@divaniindia)

हरे अंगरखा के साथ मैचिंग ज़रदोज़ी दुपट्टे का ये आउटफि ईद के लिए बेस्ट है। आप इसके साथ पासा, माथा पट्टी और नथ को भी स्टाइल कर सकती हैं। Diva'ni का ये आउटफिट और स्टाइलिंग आपकी विरासत को दर्शाएगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

अगर आप इस बार ईद पर साड़ी पहनना चाहती हैं, तो मसाबा गुप्ता के लेटेस्ट कलेक्शन से पॉप रंगों की साड़ी चुनें। मॉनसून के बारिश में यह रंग आपके लुक पर चार चांद लगा देंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farida Gupta (@faridagupta)

अगर आप अपना लुक सिम्पल रखना चाहती हैं, तो मलमल कॉटन के अजरख प्रिंट के कुर्ते भी पहन सकती हैं। फरीद गुप्ता के लेटेस्ट कलेक्शन का यह सूट ईद के लिए परफेक्ट है। अजरख प्रिंट के यह कुर्ते न सिर्फ आप सिम्पल लुक देंगे बल्कि आप इन्हें ऑफिस या फिर किसी और मौके पर भी आराम से पहन सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.