Winter Sunburn: नई स्टडी में खुलासा, सनबर्न से आपकी स्किन को बचा सकता है ये एक स्वादिष्ट फल!
Winter Sunburn सर्दी के मौसम में भी सूरज त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हर अगर रोज़ाना दो हफ्तों तक अंगूर खाए जाएं तो इससे आपकी त्वचा सूरज की यूवी किरणों से बच सकती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Sunburn: सनबर्न को लोग आमतौर पर तेज़ धूप, गर्मी के मौसम या फिर समुद्र के आसपास होने वाली समस्या से ही जोड़ते हैं। हालांकि, सनबर्न सर्दी के मौसम में भी हो सकता है। आपको भले ही ऐसा लगता हो कि ठंड के मौसम में सनस्क्रीन न लगाना ठीक है, लेकिन ऐसा है नहीं। सर्दी आते ही लोग धूप की गरमाहट और विटामिन-डी लेने के लिए कई घंटे बाहर बैठते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सर्दी के मौसम में भी अल्ट्रावॉयलेट किरणें उतनी ही हानिकारक होती हैं, जितनी की गर्मी में।
ठंड में भी धूप में बैठने से आपको सनबर्न हो सकता है। धूप से त्वचा का सूजना, रैशेज़, रेडनेस और जलन को ही सनबर्न कहते हैं। अच्छी बात यह है कि सनबर्न से बचने के लिए आपको सिर्फ सनस्क्रीन लगानी है। इसके अलावा एक ऐसा फल भी है जो आपको इससे बचा सकता है। जी हां, अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक नई रिसर्च में पाया है कि एक दिन में 60 अंगूर खाने से आपकी स्किन का सनबर्न होने का ख़तरा काफी हो जाता है। यानी अंगूर आपकी त्वचा को सूरज की यीवी किरणों से बचाने का काम करते हैं।
अंगूर बचा सकता है सनबर्न से
वैज्ञानिकों का मानना है कि अंगूर में मौजूद पॉलीफेनॉल्स की वजह से यह मुमकिन होता है। पॉलीफेनॉल्स एक नैचुरल एटीऑक्सीडेंट होता है, जो इंफ्लेमेशन से लड़ता है। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने स्टडी के दौरान 29 प्रतिभागियों को अंगूर का पाउडर खाने के लिए दिया। रिसर्च के अंत में पाया कि पाउडर खाने के बाद एक तिहाई लोग यूवी किरणों से बचाव कर पा रहे थे। साथ ही, 10 प्रतिशत प्रतिभागियों में स्पीलमेंट बंद करने के 4 हफ्तों बाद भी प्रतिरोध था।
सनबर्न को नज़रअंदाज़ करने के क्या ख़तरे हैं?
रिसर्च के अनुसार, ज़्यादातर तरह के स्किन कैंसर अल्ट्रा वॉयलेट रेडिएशन से ही जुड़े होते हैं, जो सूरज से निकलते हैं। सनबर्न को नज़रअंदाज़ करना कम ख़तरनाक नहीं होता। अक्सर सनबर्न होना मेलेनोमा से जुड़ा है, जो सबसे आम तरह का कैंसर है।
सनबर्न से कैसे बचा जाए?
सूरज की हानिकारण किरणों से अपनी त्वचा को बचना मुश्किल नहीं है, इसके लिए आपको:
- रोज़ाना सनस्क्रीन ज़रूर लगानी चाहिए, फिर चाहे आसमान में बादल ही क्यों न छाए हों।
- बाहर जाने से आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
- हर दो घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा लगाएं। अगर आप तैराकी कर रहे हैं या फिर कुछ ऐसी एक्टिविटी जिसमें पसीना ज़्यादा आ रहा है, तो फिर हर एक घंटे में सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
- पानी और रेत के पास ज़्यादा सावधानी बरतें, क्योंकि यहां सूरज से त्वचा को नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।
- दिन के जिस समय ज़्यादा धूप होती है, उस वक्त बाहर निकलने से बचें।
- लंबी आस्तीनों और गहरे रंग के कपड़े पहनें।
- सूरज की किरणों से बचने के लिए हैट, सनग्लासेज़ या फिर कैप पहनें।
Disclaimer:लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।