विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालों के लिए कुदरती जड़ी-बूटी है नीम, मेथी दाने के साथ मिलाकर ऐसे बनाएं डैंड्रफ-फ्री हेयर ऑयल

Published: Fri, 07 Aug 2026 12:10 PM (IST)

देसी नुस्खे की जब भी बात आती है तो उसमें नीम का नाम जरूर लिया जाता है। यह हर्बल तेल एक-दो नहीं बहुत सी दिक्कतों का सोल्यूशन है।

नीम का तेल बालों की बहुत सी समस्याओं का हल है (Image Source: AI Genberated)

नीम का तेल बालों की बहुत सी समस्याओं का हल है (Image Source: AI Genberated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रोजमर्रा की खराब आदतें और बाहर बढ़ता प्रदूषण बालों के लिए जहर समान बन गया है। तभी तो बालों के झड़ने के साथ उनमें रूखापन, डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याएं बढ़ रही है। अगर आप इन सभी दिक्कतों का एक साथ सामना कर रहे हैं तो नीम का तेल इन सभी का समाधान साबित हो सकता है। इसके लिए जरूरी है इसे सही तरीके से बनाया और लगाया जाए।

नीम का तेल 

नीम का तेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह बालों में रूसी के साथ जुएं हटाने, बालों को जड़ों से मजबूती देने और स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाता है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है, आइए जानते हैं इसकी विधि: 

सामग्री 

  • 1 कप नीम के पत्ते (200-250 ग्राम)

  • 1 कप नारियल तेल 

  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाना 

विधि 

  1. नीम का तेल बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मेथी दाना रातभर भिगोकर रख देना है। 

  2. अगले दिन सबसे पहले नीम के पत्ते लेकर उन्हें साफ पानी से अच्छे से धो लें। 

  3. अब इन्हें सूखने के लिए रख देना है, ध्यान रहे कि पत्तों में नमी न रहने पाए। 

  4. इसके बाद मेथीदाना को पानी समेत सूखे हुए नीम के पत्तों के साथ जार में डालें। 

  5. मिक्सी में डालकर गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। 

  6. इस स्टेप में पैन में नारियल का तेल डालकर गर्म कर लें। 

  7. ध्यान रहे कि तेल हल्का गर्म रहना चाहिए, उसमें पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। 

  8. तेल के इस मिश्रण को धीमी आंच पर कम से कम 10-15 मिनट के लिए उबालना है। 

  9. यह प्रोसेस नीम के गुणों को तेल में समाहित करने में मदद करता है। 

  10. आप चाहें तो सूखी नीम की पत्तियों और मेथी दाना को तेल में बिना पेस्ट बनाए भी डाल सकते हैं। 

  11. इस प्रोसेस में तेल को पत्तियों के कड़क हो जाने तक उबालना है।  

  12. इसके बाद आंच बंद करके तेल ठंडा होने के लिए रख दें। 

  13. फिर एक bdeबर्तन में छलनी रखें और तेल को छान लें। 

  14. आखिर में इसे कांच के बर्तन में स्टोर करके रखें, आपका नीम का तेल तैयार है। 

लगाने का सही तरीका 

यह तेल हफ्ते में 2-3 बार लगाया जा सकता है। इसे हल्का गुनगुना करें और 5-6 मिनट तक हल्के हाथ से सिर की मालिश करने के बाद 1 घंटे के लिए छोड़ देना है। फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें। 

यह भी पढ़ें- बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं कढ़ी पत्ता तेल, यहां है घर पर बनाने की आसान रेसिपी और सही तरीका

यह भी पढ़ें- बालों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं रोजमेरी का तेल, नोट करें तेल बनाने और लगाने का सही तरीका

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।