मेट गाला में दीपिका का लुक बना ट्रेंडी लेकिन प्रियंका के लुक पर हैरानी में लोग
इन दिनों न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला आयोजन में हिस्सा लेने पहुंची फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व प्रियंका चोपड़ा का लुक काफी वायरल हो रहा है।
गुरुग्राम, प्रियंका दुबे मेहता। इन दिनों न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' आयोजन में हिस्सा लेने पहुंची फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व प्रियंका चोपड़ा का लुक वायरल हो रहा है। इनके लुक इस कदर अजीबोगरीब लगे कि लोगों ने इनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। तरह तरह के मीम्स से सोशल मीडिया वॉल व चैटिंग एप्स भरे हुए हैं। बावजूद इतनी आलोचना के दीपिका पादुकोण का लुक काफी हिट हो रहा है।
ब्यूटी इंडस्ट्री में इसको लेकर नई क्रांति सी छाने लगी है। इन लुक्स को लेकर लोगों का उत्साह व ब्यूटी एक्सपर्ट्स का कार्यशालाएं आयोजित करवाकर लोगों को इस लुक के बारे में जानकारी देना अपने आप में इसकी लोकप्रियता को दर्शा रहा है।
प्रियंका नहीं, हिट हुआ दीपिका लुक
'मेट गाला' में पहले प्रियंका का लुक आउट हुआ लेकिन उनका मेकअप और हेयरस्टाइल भारतीय युवतियों को पसंद नहीं आया। बिखरे बालों पर चायनीज स्टाइल का मेकअप भले ही लोगों को अजीब लगा लेकिन इन आयोजन में शिरकत करने वाली दीपिका पादुकोण का लुक प्राथमिक आलोचना के बाद ब्यूटी ट्रेंड बन गया। अब युवतियां पार्टियों व वेडिंग के लिए इस तरह के लुक की मांग कर रही हैं। ब्यूटी इंडस्ट्री भी इस चीज के लिए तैयार हो रही है क्योंकि एक्सपर्ट इसे बड़ा ब्यूटी गोल मान रहे हैं।
ऐसा था दीपिका का 'मेट गाला' लुक
हर वर्ष न्यूयॉर्क में होने वाले मेट गाला में विश्व भर की जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेती हैं। दीपिका पादुकोण ने भी आशा पारेख स्टाइल में हाई पफ पर खुले बाल, पिंक गाउन और आंखों पर हैवी स्मोकी मेकअप के साथ गाला में शिरकत किया। सेलिब्रिटी मेकओवर आर्टिस्ट मीनाक्षी दत्त के मुताबिक यह लुक ब्यूटी के क्षेत्र में बड़े बदलाव के रूप में ट्रेंड करने जा रहा है। ऐसे में वे सभी को इसकी ट्रेनिंग भी दे रही हैं। उनके मुताबिक इस वेडिंग सीजन में यह लुक छाने जा रहा है। यह लुक ब्यूटी इंडस्ट्री को बड़ा और ट्रेंडी बदलाव दे रहा है।
क्या कहते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट-
सेलिब्रिटी मेकओवर एक्सपर्ट मीनाक्षी दत्त ने कहा, ‘यह लुक लोगों को पसंद आ रहा है। लोग इस लुक में परफेक्शन के लिए ट्रे¨नग व वर्कशॉप भी ले रहे हैं।‘ वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने दीपिका व प्रियंका के गाला वाले मेकओवर्स को लेकर कहा, ‘मेट गाला में इस बार प्रियंका के लुक को ने जहां हैरानी में डाल दिया वहीं पिंक ऑफशोल्डर फ्रिल गाउन में दीपिका को स्पॉट किया गया। इस आयोजन के बाद यह लुक काफी हिट हो रहा है और इसका प्रभाव आने वाले ट्रेंड पर पड़ता दिखाई दे रहा है।‘
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप