Move to Jagran APP

Navratri 2022: इन 5 स्टाइलिंग आइडियाज़ से बनाएं नवरात्रि को खास!

Navratri 2022 नवरात्रि की धूम हर साल पूरे देश में रहती है। इस दौरान लोग व्रत रखने के साथ शाम को गरबा भी खेलते हैं दुर्गा पूजा के पंडालों की सैर करते हैं। हर जगह त्योहार की ही धूम मची होती है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 05:45 PM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 05:50 PM (IST)
Navratri 2022: इन 5 स्टाइलिंग आइडियाज़ से बनाएं नवरात्रि को खास!
Navratri 2022: नवरात्रि में दिखना है खास तो करीना कपूर से लें स्टाइलिंग आइडियाज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2022: नवरात्रि को पूरे देश में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इसका शुभारंभ बस कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। इस साल नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को ख़त्म होंगे। इसी के साथ ही शुरू हो जाएगी देवी के अलग-अलग रूपों की उपासना। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसका साल भर बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है। खासतौर पर महिलाएं इस दौरान अपने कपड़ों और लुक्स पर भी खास ध्यान देती हैं।

loksabha election banner

तो अगर आप भी इस साल खास लुक चाह रही हैं, तो करीना कपूर खान आपको टिप्स दे सकती हैं।

येलो लेहरिया साड़ी

करीना कपूर ने अपने कज़िन अरमान कपूर की शादी के लिए पीले रंग की लहरिया साड़ी पहनी थी, जिसमें कॉपर रंग की धारियां थीं। पतले बॉर्डर वाली इस साड़ी में ज़िग-ज़ैग पैटर्न थे। इस साड़ी के साथ करीना ने गोल्डन रंग का ब्लाउज़ पहना था। उन्होंने इस अटायर को गोल्डन इयररिंग्ज़ के साथ स्टाइल किया था, बालों में गजरा लगाया था। करीना का मेकअप परपेक्ट था, उन्होंने गोल्डन आइशैडो, काजल और न्यूड लिप्सटिक लगाई थी। उन्होंने काली रंग की बिंदी के साथ अपना लुक पूरा किया था।

अजरख लहंगा

अगर आप सीक्वेंस वाले भारी-भरकम लहंगे से बोर हो गई हैं, तो आप करीना कपूर का अजरख लहंगा भी ट्राई कर सकती हैं। करीना ने कुछ सालों पहले दिवाली पर गुडअर्थ का नीले रंग का अजरख लहंगा पहना था। उनके स्कर्ट पर ज़रदोज़ी बॉर्डर था, उनके ब्लाउज़ पर बारीक कढ़ाई का काम किया गया था।

फ्लोरल सूट

करीना ने एक जूलरी एड शूट के लिए हल्के पिंक रंग का फ्लोरल सूट पहना था। जो किसी भी खास मौके के लिए पर्फेक्ट है। यह रंग और उस पर बना डिज़ाइन मौजूदा मौसम के हिसाब से परफेक्ट है। करीना से इस अटायर के साथ हेवी जूलरी पहनी है, हालांकि, आप मौके के हिसाब से हल्का सेट चुन सकती हैं।

लाइट ब्लू लहंगा

अगर आप लहंगे की शौकीन हैं, तो इस बार नवरात्रि पर करीना कपूर स्टाइल का यह लहंगा ट्राई कर सकती हैं। हल्के नीले रंग का यह लंहगा किसी भी मौके के लिए परेफक्ट है। करीना ने इसके साथ स्मोकी आई मेकअप चुना, जो इस अटायर को और निखारने का काम कर रहा है।

ब्रोकेड शरारा

अगर आप कुछ ब्राइट अटायर की तलाश में हैं, तो करीना की तरह ब्रोकेड का शरारा और कुर्ता और बनारसी दुपट्टा चुन सकती हैं। इसके साथ जूलरी को हल्का रख सकती हैं, बालों को बांध सकती हैं और मेकअप भी न्यूड रख सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.