Raksha Bandhan 2019 Mehndi Designs: रक्षाबंधन के मौके पर लगाएं ये ट्रेंडी महेंदी डिज़ाइन्स
By Ruhee ParvezEdited By:
Updated: Wed, 14 Aug 2019 01:20 PM (IST)
Mehndi Designs Raksha Bandhan 2019 रक्षाबंधन पर भी बहनें हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। वैसे भी रक्षाबंधन के त्योहार के दिन हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ भी माना जाता है।
Raksha Bandhan 2019 Mehndi Designs: रक्षाबंधन के मौके पर लगाएं ये ट्रेंडी महेंदी डिज़ाइन्स
नई दिल्ली, जेएनएन। Popular Mehendi Designs For Raksha Bandhan: महेंदी लगाना हर उम्र की लड़की या महिला को पसंद होता है और जब मौका हो रक्षाबंधन का खाली हाथ अच्छे नहीं लगते। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनें प्यारे भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं। इसलिए रक्षाबंधन के इस मौके पर भी बड़ी संख्या में बहनें हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। वैसे भी रक्षाबंधन के त्योहार के दिन हाथों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ भी माना जाता है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस वक्त बाजारों में भी राखी के लिए मेहंदी डिजाइन की स्पेशल डिमांड देखी जा सकती है। रक्षाबंधन के त्योहार से एक पहले ही ज्यादातर लड़कियां मेहंदी लगवा लेती हैं ताकि राखी वाले दिन मेहंदी का गहरा और बेहतरीन रंग दिखे। कई आर्टिस्टिक लोग खुद अपने महेंदी लगा लेते हैं।
आज हम आपको बता रहे हैं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स और पैटर्न्स के बारे में जो आजकल ट्रेंड में हैं।
भरी हुई मेहंदी देश में मेहंदी का यह स्टाइल खासतौर पर दुल्हनों के लगाया जाता है। दुल्हनों के पूरे हाथों और पैरों में भरी हुई महेंदी लगाई जाती है। शुभ संदेश के साथ कभी इनमें राजा-रानी तो कभी दूल्हा-दुल्हन मेहंदी के जरिए हाथ पर बनाए जाते हैं। लेकिन जिन लोगों को महेंदी का शौक होता है वह भरी हुई महेंदी रक्षा बंधन के मौके पर भी लगवाते हैं।
फूलों वाली मेहंदी महेंदी में फ्लोरल प्रिंट सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहता है। हाथों पर महेंदी से बने फूल बेहद खूबसूरत लगते हैं। हाथों पर फूलों के डिजाइन के साथ-साथ अलग-अलग तरह से एक्सपेरिमेंट कर मेहंदी लगायी जाती है।
ऐरबिक मेहंदी आजकल ऐरबिक डिजाइन मेहंदी में काफी ट्रेंडी मानी जाती है। ये पूरे हाथ में भरी हुई मेहंदी नहीं होती बल्कि हाथों में काफी जगह खाली भी रहती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।