विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Met Gala 2023: आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी तक, मेट गाला के रेड कार्पेट पर इन भारतीय सेलेब्स ने दिखाया जलवा

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Wed, 03 May 2023 05:29 PM (IST)

Met Gala 2023 बीते दिनों आयोजित हुए मेट गाला 2023 में दुनियाभर की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान ...और पढ़ें

मेट गाला 2023 में इन एक्ट्रेसेस ने बिखेरा जलवा
मेट गाला 2023 में इन एक्ट्रेसेस ने बिखेरा जलवा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Met Gala 2023: ऑस्कर की ही तरह हर साल मेट गाला का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास इवेंट में दुनियाभर की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती है। इस साल मेट गाला 2023 का आयोजन 1 मई (भारत में 2 मई) को हुआ था। इस इवेंट के होने के साथ ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज का तांता लग गया। देश-विदेश के कई कलाकार इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान मेट गाला के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से लेकर जानी-मानी बिजनेसवुमन नताशा पूनावाला तक नजर आईं। तो चलिए देखते हैं इस इवेंट में नजर आईं भारतीय हस्तियों की एक झलक-

आलिया भट्ट

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

बीते कुछ समय पहले ही मां बनीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेहद खूबसूरत लुक से फैंस का दिल जीत लिया। आलिया इस इवेंट में सफेद रंग की मोती वाली ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक्ट्रेस के इस व्हाइट गाउन की खासियत यह थी कि उनकी यह ड्रेस एक लाख मोतियों से बनकर तैयार हुई थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ईयररिंग्स और रिंग कैरी की थी।

प्रियंका चोपड़ा

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी इस साल मेट गाला में शिकरत की। एक्ट्रेस ने इस बार भी अपने बेहद बोल्ड अंदाज से लोगों को हैरान कर दिया है। प्रियंका इस दौरान ब्लैक रंग के थाई हाई स्लिट गाउन में बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। साथ ही बालों का बन और मैचिंग जूलरी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे थे। इस दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां एक्ट्रेस के नेकलेस ने बटोरी, जिसकी कीमत करीब 204 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ईशा अंबानी

View this post on Instagram

A post shared by Isha Ambani (@isha.ambhani)

मेट गाला 2023 में भारत के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी नजर आईं। इस दौरान ईशा ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट से खूब सुर्खियां बटोरीं। इस इवेंट के लिए ईशा ने ब्लैक रंग के सिल्क साड़ी गाउन का चुनाव किया है। नेपाली-अमेरिकी डिजाइनर प्रबल गुरुंग की इस डिजाइनर ड्रेस को हजारों क्रिस्टल और मोतियों से सजाया गया है। साथ ही इस दौरान ईशा अंबानी के बैग ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

नताशा पूनावाला

View this post on Instagram

A post shared by Natasha Poonawalla (@natasha.poonawalla)

इस साल आयोजित हुए मेट गाला इवेंट में जानी-मानी बिजनेवुमन नताशा पूनावाला ने भी शिकरत की। इस दौरान नताशा ने अपने गजब के फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ा दिए। मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट में नताशा सिल्वर रंग के अजीबो-गरीब गाउन में नजर आईं, जिसे देख लोगों को होश उड़ गए।

Picture Courtesy: Instagram

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।