विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी पुरुष अपनी ताकत और अमीरी दिखाने के लिए लगाते थे नेल पॉलिश, चीन से जुड़ा है 5000 साल पुराना इतिहास

Published: Fri, 23 Oct 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

नेल पॉलिश का इतिहास 5000 साल पहले चीन में शुरू हुआ था, जहां यह पुरुषों के लिए ताकत और अमीरी का प्रतीक थी।

चीन में इन्वेन्ट हुई थी नेल पॉलिश (Image Source: AI Generated)

चीन में इन्वेन्ट हुई थी नेल पॉलिश (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम नेल पॉलिश का है और इस खूबसूरती को आज दोगुना कर रही है नेल आर्ट। मॉडर्न फैशन का यह ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है, पर क्या हो अगर हम कहें कि इसकी शुरुआत आज से हजारों साल पहले हुई थी। 

जी हां, आज जिस नेल पॉलिश को हम शौक-शौक में लगाते हैं, उसे पहले स्टेटस सिंबल माना जाता था, आइए इसकी दिलचस्प कहानी जानते हैं। 

चीन में इन्वेन्ट हुई थी नेल पॉलिश 

आज से 3000 ई.पू. चीन में नेल पॉलिश का आविष्कार हुआ था। पहले पहल इसे अंडे की सफेदी, जिलेटिन, मोम और फूलों की पंखुड़ियों से रंग निकालकर बनाया गया था। इनमें खासकर गुलाब और आर्किड फूल के रंग शामिल होते थे। इन सभी के मिश्रण से शाइनी टिंटेड रेडिश पिंक कलर बनता था, जिसे उस समय के बड़े शासक और ऊंचे कुल के लोग अपने स्टेटस को दिखाने के लिए लगाते थे। 

इसका साफ सीधा मतलब है कि उस दौर में पुरुष अपने रुतबे और ताकत को दर्शाने के लिए नेलपेंट्स लगाया करते थे। आज देखिए कि नेलपेंट्स महिलाओं के फैशन का अहम हिस्सा बन चुकी है। 

युआन राजवंश के दौरान नेल आर्ट खूब फली-फूली 

प्राचीन चीन के इतिहास में युआन राजवंश के दौरान बड़े घरानों के लोग अपने लंबे नाखूनों को सुरक्षित रखने और उसे सजाने के लिए नेल गार्ड रूपी आर्ट का इस्तेमाल करते थे। उस समय ये नेल गार्ड्स इस बात का प्रतीक थे कि उन्हें अपने हाथों से काम नहीं करना पड़ता और इससे उन लोगों की रईसी की पहचान की जाती थी।  

कहा यह भी जाता है कि 600 ई.पू. के आसपास जब किसी कमजोर वर्ग के व्यक्ति ने नेल पॉलिश लगाई, तो इसके बदले में उस व्यक्ति को सजा-ए-मौत दे दी गई थी। 

नेलपेंट्स के रंग भी देते थे कई संकेत 

स्टेटस दिखाने के अलावा नेल पॉलिश का एक और काम था। दरअसल, उसके रंगों के आधार पर तरह-तरह के मतलब निकाले जाते थे। जैसे लाल रंग बाकी रंगों की तुलना में ज्यादा प्रतिष्ठा वाले व्यक्ति की पहचान था। कहते हैं मिंग राजवंश के लोग, मिस्र की रानियां नेफर्टिटी और क्लेओपेट्रा अपनी शक्ति को दर्शाने के लिए लाल रंग की नेल पेंट्स का उपयोग करती थीं। 

ताज्जुब की बात यह है कि निचले वर्ग के लोग केवल हल्के और फीके रंग की ही नेल पॉलिश लगाते थे, गहरे रंग लगाने की उन्हें सख्त मनाही थी। गलती से अगर किसी व्यक्ति को गलत रंग के साथ पकड़ लिया जाए तो उनकी जान पर बन आती थी। वहीं, मिस्र के लोगों द्वारा अपने नाखूनों पर मेहंदी लगाने के भी प्रमाण मिले हैं।