Malaika Arora Tips: एक्ने के लिए इन तीन चीज़ों का इस्तेमाल करती हैं मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora Tips मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि एक्ने-प्रोन स्किन के लिए किस तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Malaika Arora Tips: बीते रविवार को मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर तीन चीज़ों से बने एक फेस मास्क के बारे में बताया। ये फेस मास्क एक्ने की समस्या को दूर करेगा। इस मास्क के लिए मलाइका ने अपने किचन में मौजूद सामान का इस्तेमाल किया। इस मास्क के लिए आपको दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू के रस की ज़रूरत पड़ेगी।
मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या आप भी आए दिन पिंपल्स और एक्ने की समस्या से जूझ रही हैं? पेश है एक आसान फेस मास्क जो आप घर पर बना सकती हैं और पिंपल्स से छुटकारा पा सकती हैं। मेरी त्वचा भी काफी नाज़ुक है और आए दिन पिंपल्स हो जाते हैं। त्वचा पर पिंपल्स होने की कई वजह हैं- मौसम में बदलाव, हार्मोन्स में बदलाव या फिर किसी प्रोडक्ट का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करना। किचन में मौजूद इन तीन ज़बरदस्त चीज़ों का इस्तेमाल करें और पिंपल्स से छुटकारा पाएं।"
यहां देखें वीडियो:
"थोड़ा सा दालचीनी पाउडर लें, उसमें एक बड़ा चम्मच कच्चा शहद और एक नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना लें। आपका फेसपैक तैयार है। इसे आंखों और होठों के आसपास छोड़कर पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। इसे 8-10 मिनट तक रखने के बाद पानी से धो लें। आपको हल्की सी जलन महसूस हो सकती है, और ये आम बात है। लेकिन अगर बर्दाश्त से बाहर जलन होती है तो इसे फौरन धो लें।"
हालांकि, मलाइका ने अपने फैन्स को सलाह दी है कि अगर उन्हें भयानक एक्ने की शिकायत है कि तो उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इससे पहले मलाइका ने फैन्स के साथ उनका पसंदीदा बॉडी स्क्रब बनाने का तरीका भी शेयर किया था।