मुलायम और गुलाबी होंठ पाने के लिए घर पर बनाएं 5 नेचुरल Lip Scrubs, पिगमेंटेशन भी होगी दूर
होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नियमित रूप से स्क्रबिंग जरूरी है। बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले लिप स्क्रब्स की बजाय आप घर पर ही नेचुरल चीजों से बने लिप स्क्रब्स (Homemade Lip Scrubs) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 आसान और असरदार लिप स्क्रब्स के बारे में बता रहे हैं जिनसे आपके होंठ एकदम मुलायम हो जाएंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। होंठ हमारे चेहरे की खूबसूरती को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन धूप, प्रदूषण और डिहाइड्रेशन की वजह से होंठ रूखे, काले और फटने लगते हैं। इन्हें कोमल और गुलाबी (Soft and Pink Lips) बनाए रखने के लिए नियमित रूप से स्क्रबिंग करना जरूरी है।
ऐसे में बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले लिप स्क्रब्स की बजाय आप घर पर ही नेचुरल चीजों से बने लिप स्क्रब्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको 5 आसान और असरदार लिप स्क्रब्स (Natural Scrubs for Soft Lips) के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपके होंठ एकदम मुलायम हो जाएंगे।
चीनी और शहद का स्क्रब
चीनी एक नैचुरल एक्सफोलिएंट है, जो होंठों की डेड स्किन को हटाती है, जबकि शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं।
सामग्री-
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच शहद
- 1/2 चम्मच नारियल तेल
बनाने का तरीका-
- एक कटोरी में चीनी, शहद और नारियल तेल को मिलाएं।
- इस मिश्रण को होंठों पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- 5 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: क्या बार-बार फट रहे हैं आपके भी होंठ? तो हो सकते हैं ये 3 कारण जिम्मेदार
कॉफी और दूध क्रीम स्क्रब
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो होंठों का कालापन दूर करते हैं, जबकि दूध क्रीम होंठों को मुलायम बनाती है।
सामग्री-
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच दूध क्रीम
- 1 चम्मच ब्राउन शुगर
बनाने का तरीका-
- सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- होंठों पर 2 मिनट तक स्क्रब करें।
- 10 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
गुलाब जल और बादाम तेल का स्क्रब
गुलाब जल होंठों को फ्रेश और सॉफ्ट बनाता है, जबकि बादाम तेल पोषण देता है।
सामग्री-
- 1 चम्मच बादाम तेल
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच ओटमील पाउडर
बनाने का तरीका-
- सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- होंठों पर 3-4 मिनट तक मसाज करें।
- 5 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 3 बार लगाएं।
कोको पाउडर और दही का स्क्रब
कोको पाउडर में एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं और दही होंठों को नमी देता है।
सामग्री-
- 1 चम्मच कोको पाउडर
- 1 चम्मच दही
- 1/2 चम्मच ऑलिव ऑयल
बनाने का तरीका-
- सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- होंठों पर 2 मिनट तक लगाएं।
- 10 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
एलोवेरा और नींबू का स्क्रब
एलोवेरा होंठों को हाइड्रेट करता है और नींबू का रस कालापन हटाता है।
सामग्री-
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच ब्राउन शुगर
बनाने का तरीका-
- सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
- होंठों पर 1-2 मिनट तक स्क्रब करें।
- 5 मिनट बाद धो लें।
- हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में अट्रैक्टिव दिखने के लिए ट्राई करें लिपस्टिक के 5 शेड्स, हर स्किन टोन के लिए हैं परफेक्ट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।