Priyanka Chopra के स्टाइल के हैं फैन, लेकिन ये लुक कर देगा आपकी जेब बिल्कुल खाली!
Priyanka Chopra Style Statement प्रियंका चोपड़ा जहां सफेद स्कर्ट और पीले रंग की शर्ट में दिखीं वहीं निक जोनस सफेद टी-शर्ट के साथ ब्लू ब्लेज़र में कैज़ुअल आउटफिट में दिखे।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। फैशन के मामले में बॉलीवुड की परदेसी गर्ल कितनी आगे हैं ये बताने की किसी को भी ज़रूरत नहीं है। प्रियंका कई सालों से फैशन इंडस्ट्री पर राज करती आई हैं और उन्हें हाल ही में न्यूयॉर्क में उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ स्पॉट किया गया।
ये कपल साथ ही बेहद प्यारा लग रहा था। प्रियंका चोपड़ा जहां सफेद स्कर्ट और पीले रंग की शर्ट में दिखीं, वहीं निक जोनस सफेद टी-शर्ट के साथ ब्लू ब्लेज़र में कैज़ुअल आउटफिट में दिखे।
प्रियंका का स्टाइल स्टेटमेंट हर बार की तरह 10/10 था, लेकिन एक चीज़ जिसने हमें हैरान कर दिया वह थी उनकी स्कर्ट की कीमत! निक के साथ घूम रही प्रियंका ने पीले रंग की सैटिन शर्ट के साथ सफेद रंग का मिनी स्कर्ट पहना था। जिसके साथ उन्होंने स्ट्रैपी हील्स, स्ट्रॉ हैट, मिनी हैंडबैग और ट्रेंडी सनग्लासेज़ को स्टाइल किया था।
क्या आपको भी प्रियंका का लुक पसंद आया? अगर ऐसा है तो इसे ज़्यादा पसंद न कीजिए क्योंकि यह पूरा लुक आपकी जेप बुरी तरह खाली कर सकता है। वह इसलिए क्योंकि प्रियंका की सफेद स्कर्ट एल्सर ब्रैंड की है जिसकी कीमत 320 अमेरिकी डॉलर्स है, यानी 23,100 रूपए। वहीं उनकी सैटिन शर्ट वौलेस ब्रैंड की है जो 270 अमेरिकी डॉलर्स की है, यानी 19,500 रुपए की।
सिर्फ यहीं नहीं, उनकी हैट या हील्स भले ही मामूली लगें, लेकिन हैट 27,100 कीमत है, जबकि कैल्डा हील्स की कीमत 31, 900 रुपए की है।
प्रियंका जल्द ही शोनाली बोस की 'द स्काय इज़ पिंक' के साथ बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। फिल्म में वह फरहान अख़्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सफर के साथ नज़र आएंगी। ये बायोग्राफिकल ड्रामा मोटीवेशनल स्पीकर आएशा चौधरी की किताब पर आधारित है। 'द स्काय इज़ पिंक' इस साल अक्टूबर में रिलीज़ होगी।