Priyanka Chopra's Velvet Suit Is Perfect For Winters: सर्दियों में शादी या त्योहार के लिए परफेक्ट है प्रियंका चोपड़ा का ये अटायर
Priyanka Chopras Velvet Lehenga Is Perfect For Winters अगर आप भी सर्द मौसम में शादी या त्योहार के लिए परफेक्ट लहंगे की तलाश कर रही हैं तो आपको वेलवेट फैबरिक पर ध्यान देना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra's Velvet Lehenga Is Perfect For Winters: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही शादियों का सीज़न भी आ ही गया है। देश में सभी लोग त्योहारों के साथ शादी और नाच गानों के इस मौसम का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ समय आता है नए कपड़ों के खरीदारी का। अगर आप भी शादी या त्योहार के लिए परफेक्ट लहंगे की तलाश कर रही हैं तो आपको वेलवेट फैबरिक पर ध्यान देना चाहिए।
अगर आप सर्दियों में अपने स्टाइल और लुक के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते तो आपको एलीगेंट वेलवेट के लहंगे, साड़ी या फिर सूट लेना चाहिए। ये ऐसा फैबरिक है जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाता। इस सर्द मौसम में वेलवेट न सिर्फ आपको गर्म रखेगा बल्कि खूबसूरत भी लगेगा।
मौसम बदलते ही बॉलीवुड में भी इस फैबरिक की शुरुआत हो गई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा वेल्वेट सूट में देखी गई थीं। इस एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक' के प्रमोशनल इवेंट के लिए डिज़ाइनर अनिता डोंगरे की खूबसूरत क्रिएशन को चुना था।
प्रियंका ने गहरे हरे रंग का सूट और फ्लेयर्ड पलाज़ों पैन्ट्स पहने थे। इस सूट सेट में सिल्वर के काम के साथ ट्रांसपैरेंट दुपट्टा भी था। इसके साथ इस एक्ट्रेस ने जूलरी में कानों में बाली, मांग-टीका और हरे रंग के बैंगल्स को खूबसूरती से स्टाइल किया था। मेक-अप में उन्होंने ग्लैम लुक अपनाया था, बोल्ड लिप्स और गालों पर ब्लश। वहीं, बालों को सिम्पल रखते हुए बन बनाया था।