Move to Jagran APP

Lipstick & Personality: जानें आपकी लिप्स्टिक का रंग क्या कहता है आपके बारे में!

Lipstick Personality सभी का अपना एक पसंदीदा शेड होता है जिसे वो हर दिन लगाना पसंद करते हैं। आपका यहीं पसंदीदा शेड आपकी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ कहता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 17 Dec 2019 06:00 PM (IST)Updated: Tue, 17 Dec 2019 06:00 PM (IST)
Lipstick & Personality: जानें आपकी लिप्स्टिक का रंग क्या कहता है आपके बारे में!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lipstick & Personality: लिप्स्टिक मेकअप एक बेहद अहम हिस्सा है। इसके बिना किसी भी तरह का श्रृंगार अधूरा है। लिप्स्टिक न सिर्फ आपके खूबसूरती में चार चांद लगाती है बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी बढ़ाती है। इसलिए बाज़ार में शायद ही कोई ऐसा शेड हो जो आपको न मिले। ब्लड रेड से लेकर फूशिया पिंक और वाइन रेड तक आपको एक से एक रंग मिल जाएंगे। 

loksabha election banner

सभी का अपना एक पसंदीदा शेड होता है, जिसे वो हर दिन लगाना पसंद करते हैं। आपका यहीं पसंदीदा शेड आपकी पर्सनैलिटी के बारे में काफी कुछ कहता है। तो आइए जानते हैं कि आपका फेवरिट शेड आपके बारे में क्या कहता है।

1. आपको अगर रेड लिपस्टिक पसंद है, तो इसका मतलब यह है कि आप काफी बोल्ड और कॉन्फिडेंट नेचर की हैं। आप अपने रंग-रूप को लेकर पूरी तरह सहज रहती हैं। आपको लोगों के बीच अपनी पहचान बनाना पसंद हैं।

2. लेकिन अगर आपको पिंक रंग पसंद है, तो इसका मतलब है कि आप काफी विश्वसनीय हैं और दिल से काफी मासूम हैं। आप सबकी चहेती हैं और हर कोई आपसे प्यार भी करता है। आपको हंसी-मज़ाक करना पसंद है।

3. पीच रंग को पसंद करने वाली लड़कियां अपनी लाइफ को लेकर काफी सीरियस होती हैं। ये शांतिप्रिय होती हैं। ये शांत और शर्मीली नेचर की होती हैं।

4. प्लम लिपस्टिक बताती है कि आप काफी महत्वकांक्षी हैं और चैलेंज लेने से पीछे नहीं हटती। इस शेड को पसंद करने वाली लड़कियां सब से बेहद अलग होती हैं।

5. पर्पल लिप शेड पसंद करने वाली लड़कियां काफी इमोशनल किस्म की होती हैं। लेकिन वक्त आने पर वो मुश्किलों का मज़बूती से सामना करती हैं।

6. ब्राउन लिप कलर पसंद करने वाली लड़कियां काफी रोमांटिक मानी जाती हैं। ये चीजों की गहराई में जाना पसंद करती हैं और हर चीज़ को जांच-परख कर देखती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.