Layered Jewelry Style: लेयर्ड जूलरी ट्राइ करना चाहती हैं, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
Layered Jewelry Style समय के साथ फैशन इंडस्ट्री ने हम सभी को सिखाया है कि हम अपने कपड़ों के साथ जूलरी को कैसे स्टाइल कर सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Layered Jewelery Style: ज़्यादातर महिलाएं सारी ज़िंदगी एक ही तरह की जूलरी पहनती हैं। वह एक चेन हो सकती है, अगूंठी या फिर टॉप्स, जो उन्होंने सालों से पहने हुए हैं। समय के साथ फैशन इंडस्ट्री ने हम सभी को सिखाया है कि हम अपने कपड़ों के साथ जूलरी को कैसे स्टाइल कर सकते हैं। आजकल जूलरी को लेयर में पहनने का ट्रेंड शुरू हो गया है, चाहे रिंग्ज़ हों, ब्रेसलेट या फिर नकलेस।
अगर आप लेयर जूलरी के बारे में नहीं जानती या इसे आज़माना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए ही है।
नेकलेस
Friday favorites! 💙💎🧿 Take 20% off SITEWIDE! Code: fireworks20 💥 offer expires 7/5/20 @ 11:59pm PST.
नेकलेस को लेयर में पहनने का कोई नियम नहीं है। सिल्वर, गोल्ड या फिर किसी भी रंग का नेकलेस लें सकती हैं। आप कई सारी स्टोन चेन्स को मोती के नेकलेस या फिर गोल्ड चेन के साथ पहन सकती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि आपकी सारी चेन अलग तरह की हों और उनकी लंबाई भी अलग हो।
अंगूठी
नेकलेस की तरह अंगूठी भी आपके लुक को बदल सकती है। आप एक सादी गोल्ड रिंग के साथ डायमंड की रिंग पहन सकती हैं। डायमंड की जगह स्टोन रिंग भी पहन सकती हैं। अगर आपको इसे कैरी करना मुश्किल लग रहा है, तो दो सादी गोल्ड रिंग एक साथ पहने और दूसरे हाथ में डायमंड रिंग पहनें। आपको जैसा अच्छा लगे आप वैसा कॉम्बीनेशन अपना सकती हैं। जैसा चाहे रिग्ज़ को मिक्स एंड मैच कर पहनें।
ब्रेसलेट और बैंगल्स
ब्रेसलेट्स और बैंगल्स को एक साथ पहनना एक अच्छा आइडिया है। पतले ब्रेसलेट के साथ गोल्ड का प्लेन बैंगल पहना जा सकता है। आप चार्म ब्रेसलेट के साथ एक सिम्पल ब्रेसलेट भी पहन सकती हैं। आप अपने मूड या मौके के हिसाब से मिक्स एंड मैच कर पहन सकती हैं।