विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Men's Footwear: हैंडसम और हंक लुक पाने के लिए अपने शू रैक में जरूर रखें ये 5 तरह की फुटवियर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Mon, 20 Feb 2023 07:55 PM (IST)

Mens Footwear आप कैजुअल या फॉर्मल किसी भी ड्रेस के साथ स्ट्रैपी लेदर सैंडल पहन सकते हैं। खासकर नेहरू जैकेट ...और पढ़ें

Men's Footwear: हैंडसम और हंक लुक पाने के लिए अपने शू रैक में जरूर रखें ये 5 तरह की फुटवियर
Men's Footwear: हैंडसम और हंक लुक पाने के लिए अपने शू रैक में जरूर रखें ये 5 तरह की फुटवियर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Men's Footwear: आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग अपनी ब्यूटी पर अधिक ध्यान देते हैं। नाना प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। साथ ही हेयर जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने ड्रेस कोड और फुटवियर या शूज पर भी ध्यान देते हैं। सही ड्रेस और सही शूज के इस्तेमाल से खूबसूरती और बढ़ जाती है। आप फुटवियर में भी हैंडसम और हंक लुक पा सकते हैं। इसके लिए अपने शू रैक में ये 5 तरह की फुटवियर जरूर रखें। आइए जानते हैं-

कोल्हापुरी चप्पल

अगर आप हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो अपने शू रैक में कोल्हापुरी चप्पल जरूर रखें। कोल्हापुरी चप्पल पहनने में आरामदायक और फैशनेबल हैं। खासकर, कुर्ते के साथ पहनने से खूबसूरती और बढ़ जाती है। आजकल कोल्हापुरी चप्पल ट्रेंड में है। दुनियाभर में कोल्हापुरी चप्पल की मांग बढ़ी है।

स्ट्रैपी लेदर सैंडल्स

आप कैजुअल या फॉर्मल किसी भी ड्रेस के साथ स्ट्रैपी लेदर सैंडल पहन सकते हैं। खासकर, नेहरू जैकेट के साथ स्ट्रैपी लेदर सैंडल ज्यादा परफेक्ट होता है। इससे जेंटलमैन लुक मिलता है। फेस्टिव सीजन में आप स्ट्रैपी लेदर सैंडल यूज कर सकते हैं। इसके बैक में स्ट्रैप होता है। साथ ही पहनने में भी ये आरामदायक है।

सिंथेटिक सैंडल्स

मार्च महीने से समर सीजन की शुरुआत हो जाती है। इस सीजन में आप सिंथेटिक सैंडल पहन सकते हैं। ये पहनने में आरामदायक होते हैं। साथ ही ये सैंडल्स बजट में उपलब्ध हैं। आप वाटरप्रूफ और लेदर सिंथेटिक सैंडल अपने शू रैक में जरूर रखें।

हील सैंडल्स

अगर आप शादी या रिसेप्शन में हैंडसम दिखना चाहते हैं, तो हील सैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सैंडल्स दिखने में बेहद आकर्षक होते हैं। हील सैंडल लेदर में भी उपलब्ध है। आप विभिन्न रंगों में हील सैंडल्स खरीद सकते हैं। खास मौके पर आप हील सैंडल पहन सकते हैं।

क्रॉस सैंडल्स

वेकेशन पर जाने के लिए क्रॉस सैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बेहद आरामदेह होते हैं। अगर आप खुद को टाइम टू अपडेट केटेगरी में शामिल करना चाहते हैं, तो क्रॉस सैंडल्स का चयन कर सकते हैं। क्रॉस सैंडल्स में आप हंक दिखते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि क्रॉस सैंडल्स बजट में मिल जाते हैं।