Karwa Chauth 2021 Mehndi Designs: करवाचौथ पर अपने हाथों को सजाएं इन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से
Karwa Chauth 2021 Mehndi Design अगर आप भी करवाचौथ के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स देख रही हैं तो आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे। तो देर किस बात की इस बार आप भी करवाचौथ पर लगवाएं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2021 Mehndi Design: भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी लोग त्योहारों को उल्लास के साथ मनाने की तैयारियों में कई दिन से ही जुट जाते हैं। करवाचौथ का पर्व बस कुछ ही दिन दूर है। इस बार इसे 24 अक्टूबर यानी रविवार को मनाया जा रहा है। भारत में त्योहारों पर मेहंदी लगाने को शुभ माना जाता है। इसलिए करवाचौथ पर भी महिलाएं मेहंदी ज़रूर लगाती हैं।
मेहंदी के बिना श्रृंगार वैसे भी अधूर होता है। आपको बता दें कि मेहंदी लगाने की ये परंपरा आज की नहीं है। हज़ारों साल पहले भी महिलाएं शुभ अवसरों पर मेहंदी लगाती थीं। मेहंदी लगाने को सुहाग और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पहले महिलाएं घर पर ही सिम्पल सा डिज़ाइन बना लेती थीं, लेकिन आजकल मेहंदी डिज़ाइन में काफी बदलाव आ चुके हैं। महिलाओं को अब ट्रेंडी डिज़ाइंस पसंद आते हैं।
अगर आप भी करवाचौथ के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स देख रही हैं, तो आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स, जो आपको ज़रूर पसंद आएंगे। तो देर किस बात की, इस बार आप भी करवाचौथ पर लगवाएं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शुभ मौकों पर मेहंदी को हाथों में रचाना सौभाग्य और सुहाग दोनों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए लड़कियां और महिलाएं मेहंदी ज़रूर लगवाती हैं।
करवा चौथ का उपवास
सुहागिनें हर साल अपने पति की लंबी आयु की कामना में करवाचौथ का व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को मनाए जाने वाले पर्व को करवाचौथ के नाम से जाना जाता है।