यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajari Teej Mehndi Design And Make-up: इस खास पर्व पर अपनाएं ये महेंदी और मैकअप टिप्स!
Kajari Teej Mehndi Design And Make-up कजली तीज के मौके पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kajari Teej Mehndi Design And Make-up: भारत में महिलाओं के लिए कजरी तीज एक बड़ा त्योहार है। कजरी तीज भादो मास में कृष्ण पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। अगर अंग्रेजी कैलेंडर को देखें तो यह जुलाई और अगस्त के महीने में आता है। हरियाली तीज, हरितालिका तीज की तरह कजरी तीज भी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है।
इस बार कजरी तीज 18 अगस्त को है। कजरी तीज का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त के रात 10 बजकर 48 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके बाद 18 अगस्त तक रहेगा। इस दिन नीमड़ी माता की पूजा-अर्चना की जाती है। महिलाएं पूजन से पहले मिट्टी और गोबर की दीवार के सहारे एक तालाब जैसी आकृति बनाते हैं। इसके बाद नीम की टहनी को लगाकर दूध और जल डालते हैं। वहीं दिया भी जलाती हैं।
कजली तीज के मौके पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां अच्छे वर के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। कजरी तीज के मौके पर जौ, गेहूं, चने और चावल के सत्तू में घी और मेवा को मिलाकर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं।
इस मौके पर आप महेंदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिज़ाइन लगवा सकती हैं:
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
इसके अलावा इस मौके पर आप कुछ ऐसा मैक-अप करवा सकती हैं:
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
