Move to Jagran APP

Karwa Chauth 2019 Bollywood Style: इस बार करवा चौथ को मनाएं अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर स्टाइल में!

Karwa Chauth 2019 Bollywood Style आपकी मदद के लिए आज हम बता रहे हैं कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल लुक्स जिनसे आप सभी के बीच छाई रहेंगी।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 08:51 AM (IST)
Karwa Chauth 2019 Bollywood Style: इस बार करवा चौथ को मनाएं अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर स्टाइल में!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2019 Bollywood Style: पति और पत्नी के प्यार को दर्शाने वाले इस त्योहार में सिर्फ एक दिन रह गया है और कई कपल्स के लिए ये पहला करवा चौथ होगा। क्योंकि इस महीने कई त्योहार आने हैं इसलिए हर कोई अपने फैशन की दौड़ में अव्वल आना चाहेगा। इसलिए आपकी मदद के लिए आज हम बता रहे हैं कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल लुक्स जिनसे आप सभी के बीच छाई रहेंगी।

loksabha election banner

फ्लोरल साड़ी

अगर आपका ब्राइट कलर न पहन कर कुछ सिम्पल पहनने का मन है तो यह साड़ी आपके लिए फिट है। अनुष्का शर्मा ने एक इवेंट के लिए सब्यसाची मुखर्जी की डिज़ाइन की गई ये खूबसूरत और एलीगेंट साड़ी पहनी थी। इस साड़ी का पिस्ता रंग इस मौसम में आंखों को अच्छा लगेगा। लेकिन इसके साथ आपको या तो हेवी जूलरी या फिर बोल्ड मेकअप की ज़रूरत होगी। लेकिन दोनों मिक्स न करें। 

सलवार कमीज़

अगर आपको साड़ी नहीं पहननी तो आप सूट भी पहन सकती हैं। शिल्पा शेट्टी की तरह आप प्लाज़ो या फिर पटियाला को स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए पिंक और ऑरेंज की तरह ब्राइट रंग चुनें। साथ ही न्यूड लिप्स रखें।

क्लासी लाल

ज़्यादातर महिलाएं इस अवसर पर लाल रंग पहनना पसंद करती हैं। खासकर करवा चौथ पर लाल या फिर नारंगी रंग ज़्यादा देखने को मिलते हैं। हालांकि आप लाल रंग में साड़ी या फिर सलवार-कमीज़ कुछ भी पहन सकती हैं। लेकिन इसे मोनोटोन में पहनें यानी मिक्स एंड मैच नव करें, बिल्कुल सोनम कपूर की तरह। इसके साथ आप अपना मेकअप सिम्पल रखें और गोल्ड जूलरी को स्टाइल करें।  

खूबसूरत पीला

जैसे की आजकल दुल्हनें शादी के लिए लाल को छोड़ दूसरे कई रंग अपना रही हैं वैसे ही दूसरे त्योहारों में भी महिलाएं कई तरह के रंग पसंद कर रही हैं। अगर आप इस करवा चौथ लाल नहीं पहनना नहीं चाहतीं तो काजोल की तरह ब्राइट येलो रंग चुन सकती हैं। इसके साथ आप जूड़ा और गजरा भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ गोल्ड आईशैडे और हेवी जूलरी पहनें।

रेट्रो स्टाइल

 

कई तरह के फैशन की तरह अब पोल्का डॉट्स भी वापस आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पोल्का डॉट साड़ी पहनी थी। आप भी ऐसा कुछ ट्राइ कर सकती हैं। इसके साथ ही आप नेकपीस या फिर हेवी और बड़े इयर रिंग्स पहन सकती हैं। चाहें तो इसके साथ बिंदी और सिंदूर भी लगा सकती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.