PHOTOS: जब अपने स्टाइल स्टेटमेंट से छा गईं नीता अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट!
नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता और छोटे बेटे अनंत की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची थीं।
मुंबई में हाल ही में एक आर्ट एक्सीबिशन का आयोजन किया गया। इसमें अंबानी परिवार के कई सदस्यों ने शिरकत भी की। खासकर नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका, बेटे अनंत और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ पहुंचीं थीं। ये तीनों महिलाएं अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से छाईं रहीं। देखें कुछ तस्वीरें:
नीता अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई में एक आर्ट एक्सीबीशन में पहुंचीं।
नीता अंबानी अपनी बहू श्लोका मेहता और छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची थीं। अंबानी खानदान की यह तीनों महिलाएं अपने गजब के स्टाइल स्टेटमेंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
जहां, नीता अंबानी सफेद रंग के आउट फिट में नजर आईं तो वहीं श्लोका फ्लोरल स्कर्ट और सफेद टॉप में चमक रही थीं। राधिका हल्के पिंक रंग की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं।
वहीं इन तीनों के साथ अनंत अंबानी भी इस आर्ट एक्सीबिशन में पहुंचे। उन्होंने इस मौके के लिए सफेद शर्ट और काली पैन्ट्स पहनी थीं।
इनके अलावा टीना अंबानी, कोकीलाबेन अंबानी के साथ नज़र आईं। टीना अंबानी ने फ्लोरल शर्ट के साथ सफेद पैन्ट्स को स्टाइल किया था।