Move to Jagran APP

Priyanka Chopra's Class Apart Style: LA में भी छाया प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल, देखें तस्वीरें

Priyanka Chopras Class Apart Style 37 साल की इस एक्ट्रेस ने लाल रंग का डीप नेक फ्लोरल ब्लाउज़ पहना था। उन्होंने इस रेड ब्लाउज़ को सफेद रंग की बैगी पैन्ट्स के साथ स्टाइल किया था।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 09:49 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 09:50 AM (IST)
Priyanka Chopra's Class Apart Style: LA में भी छाया प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल, देखें तस्वीरें
Priyanka Chopra's Class Apart Style: LA में भी छाया प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra's Class Apart Style: प्रियंका चोपड़ा अपनी लेटेस्ट फिल्म की रिलीज़ के बाद से पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही हैं। उनको हाल ही में लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया था। ये डीवा LA की सड़कों पर बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में घूमती दिखीं। सबकी नज़रें इस स्टाइल आइकन के अंदाज़ पर ही थी। 

loksabha election banner

37 साल की इस एक्ट्रेस ने लाल रंग का डीप नेक फ्लोरल ब्लाउज़ पहना था। उन्होंने इस रेड ब्लाउज़ को सफेद रंग की बैगी पैन्ट्स के साथ स्टाइल किया था। प्रियंका अपने लो कट ब्लाउज़ में काफी हॉट लग रही थीं। उन्होंने इस पूरे अटायर को हाई हील्स और वाइट चेन शोल्डर बैग के साथ स्टाइल किया था। 

इस चिक स्टाइल के साथ प्रियंका ने विंटेज शेड्स भी पहने थे। वहीं, उनके मेकअप की बात करें तो प्रियंका ने बेहद हल्का किया था और साथ ही बैरी रंग की लिप्सटिक लगाई थी। बालों को उन्होंने साइड-पार्ट किया था। इस आउटिंग के लिए वह ऊपर से लेकर नीचे तक ब्रैंड 'कैपरीस' में थीं। 

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। शादी के बाद ये दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा था। अब रविवार को प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उनकी दिवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।  

 

View this post on Instagram

Priyanka In LA #priyankachopra

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on

आपको बता दें कि ये ग्लोबल एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म 'द स्काइ इज़ पिंक' में नज़र आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम भी थे। इसके अलावा ऐसी खबरे हैं कि वह संजय लील भंसाली की 'बैजू बावरा' में भी नज़र आ सकती हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.