विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन टिप्स को अपनाएंगे तो जरूर निखरेगी होठों की रंगत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 08 Nov 2016 10:24 AM (IST)Updated: Tue, 08 Nov 2016 10:40 AM (IST)

पिगमेंटेशन के कारण मेरे होठों की प्राकृतिक गुलाबी रंगत जा चुकी है। कृपया सलाह दें कि कैसे मैं अपने होठों ...और पढ़ें

इन टिप्स को अपनाएंगे तो जरूर निखरेगी होठों की रंगत
इन टिप्स को अपनाएंगे तो जरूर निखरेगी होठों की रंगत

पिगमेंटेशन की यह समस्या भारतीय महिलाओं के साथ आम है। होठों की नियमित देखभाल के जरिए आप इस समस्या पर काबू पा सकती हैं।

-हफ्ते में एक बार होठों को नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करें, ताकि त्वचा की मृत कोशिकाएं हट जाएं। शक्कर में शहद की कुछ बूंदें मिलाकर थोड़ी देर होठों पर लगाएं। थोड़ी देर बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए होठों को साफ करें। फिर अच्छी क्वालिटी का लिप बाम लगाएं।

-अगर होठों पर पिगमेंटेशन की समस्या गंभीर है और उनका रंग काफी डार्क हो चला है तो स्क्रबिंग के लिए पपीते के गूदे में जरा सा रवा और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बनाएं। उसे होठों पर तीन-चार मिनट तक लगाने के बाद हल्केहाथों से साफ करें। इसके बाद लिप बाम लगाएं।

-लिपस्टिक लगाने से करीब 15 मिनट पहले एसपीएफ युक्त लिप बाम लगाएं। अगर एसपीएफ युक्त लिप बाम उपलब्ध नहीं है तो होठों पर सनस्क्रीन भी लगा सकती हैं। कई बार लिपस्टिक व सूरज की हानिकारक किरणें पिगमेंटेशन व होठों को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होती हैं, इसलिए ऐसा करना जरूरी है।

- बेहतर होगा कि अपनी स्किन टोन से मिलता-जुलता लिप कलर चुनें। न्यूड लिप कलर से आउटलाइन देने व पिगमेंट्स वाले हिस्से पर उसे लगाकर होठों को ईवन टोन करने के बाद आपको लिप कलर लगाना चाहिए।

- ग्लॉसी शेड के बजाय लंबे समय तक टिकने वाली मैट फिनिश की लिपस्टिक बेहतर रहेगी आपके लिए। अगर आपके होंठ ज्यादा डार्क हैं तो पहले स्किन टोन मैच करता लिप कलर लगाएं- उसके बाद अपनी पसंद का शेड लगा सकती हैं। इससे लिप कलर सेट हो सकेगा और होंठ ईवन टोन लगेंगे।

राधिका गुप्ता, ब्यूटी एक्सपर्ट

READ: जानिये, आखिर क्यों शेयर नही करनी चाहिये लिपस्टिक और लिप बाम

होंठों को चाहिए सही देखभाल