Move to Jagran APP

Tips to Apply Mascara:किस तरह आंखों को खूबसूरत बनाता है मस्कारा, जानिए लगाने का तरीका

मस्कारा आंखों के मेकअप को पूरा करने के बाद लगाया जाता है अगर इसे लगाने में थोड़ी भी चूक हो जाए तो आपकी आंखें काली हो जाती है और आपका पूरा मेकअप बेकार दिखता है। आंखों का मेकअप पूरा करने के बाद ही सबसे आखिर में आंखों पर मस्कारा लगाएं।

By Shahina NoorEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 12:06 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 12:06 PM (IST)
Tips to Apply Mascara:किस तरह आंखों को खूबसूरत बनाता है मस्कारा, जानिए लगाने का तरीका
आंखों के लिए सही मस्कारे का चुनाव करना बहुत जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tips to Apply Mascara:आंखों का मेकअप आपके पूरे चेहरे को खूबसूरत बनाता है। आंखों का मेकअप सिर्फ काजल या आई शेडो से कंप्लीट नहीं होता, बल्कि उसके लिए मस्कारा भी इस्तेमाल किया जाता है। आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने में पलकों का अहम किरदार है। काली और घनी पलकों पर खूबसूरत अंदाज़ में लगाया गया मस्कारा आपकी आंखों की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। बशर्ते मस्कारा लगाने का तरीका सही होना चाहिए। मस्कारा आंखों के मेकअप को पूरा करने के बाद लगाया जाता है, अगर इसे लगाने में थोड़ी भी चूक हो जाए तो आपकी आंखें काली हो जाती है और आपका पूरा मेकअप बेकार दिखता है। आंखों पर मस्कारा लगाने से पहले आंखों पर प्राइमर लगाएं, उसके बाद आई शौडो का इस्तेमाल करें और फिर आई लाइनर लगाएं। आंखों का मेकअप पूरा करने के बाद ही सबसे आखिर में आंखों पर मस्कारा लगाएं। आइए जानते हैं कि मस्कारा कैसे लगाएं और किन बातों का ध्यान रखें।

loksabha election banner

सही मस्कारे का चुनाव करें:

आंखों के लिए सही मस्कारे का चुनाव करना बहुत जरूरी है। मस्कारे का कलर अपनी पसंद के मुताबिक चुने। आप वाटरप्रूफ मस्कारे का चुनाव करें ताकि उसके फैलने का डर नहीं रहे।

पलकों को कर्ल करें:

मस्कारा लगाने के लिए पलकों को पहले कर्ल करें। कर्ल करने के लिए एक अच्छे लैशेज कलर का इस्तेमाल करें। लैशेज कर्लर को ऊपरी पलक के नीचे रखकर दबाएं। कर्ल करने के लिए कुछ सेकंड के लिए पलक को दबाए रखें।

मस्कारा वैंड पर मस्कारा लगाएं:

मस्कारे के साथ मौजूद ब्रश पर मस्कारा लें। अगर ब्रश पर मस्कारा ज्यादा आ जाए तो इसे मस्कारे की शीशी के ऊपरी भाग पर लगाकर कम कर लें।

हल्का कोट लगाएं:

अब मस्कारा ब्रश से ऊपरी पलक पर जड़ों से सिरों की ओर हल्के हाथ से मस्कारा लगाएं। याद रखें कि मस्कारा जड़ों पर ज्यादा और सिरों पर बेहद कम हो। इससे आपकी पलकों के बाल मोटे और अलग अलग दिखाई देंगे।

नीचे की पलक पर भी इसी तरह लगाएं मस्कारा:

नीचे वाली पलकों पर भी ब्रश की मदद से जड़ों से सिरों तक मस्कारा लगाएं। नीचे की पलकें छोटी होती हैं, इसलिए इन पर मस्कारा लगाने के लिए ब्रश के अगले भाग का इस्तेमाल करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.