यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushmita Sen Beauty Secrets: 45 की उम्र में भी बेहद जवां दिखती हैं सुष्मिता सेन, जानें उनकी ख़ूबसूरती राज़
Sushmita Sen Beauty Secrets सुष्मिता 45 साल की ज़रूर हो गई हैं लेकिन वह अब भी 30 से ज़्यादा की ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sushmita Sen Beauty Secrets: साल 1994 में मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीतने वाली सुष्मिता सेन, एक ऐसी महिला हैं जिनकी आज भी ख़ूब प्रशंसा की जाती है। सुष्मिता भारत की पहली महिला थीं, जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम किया था। जिसके बाद सुष्मिता ने बॉलीवुड में क़दम रखा और कई हिट फिल्में अपनी झोली में डालीं। लेकिन फिर कई सालों तक सुष्मिता बड़े पर्दे पर नज़र नहीं आईं। पिछले साल ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आई सीरीज़ 'आर्या' से इस एक्ट्रेस ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया।
फैन्स सुष्मिता की न सिर्फ एक्टिंग बल्कि उनकी ख़ूबसूरती के भी क़ायल हैं। हैरानी की बात यह है कि ये एक्ट्रेस आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं, जितनी 27 साल पहले दिखती थीं। सुष्मिता 45 साल की ज़रूर हो गई हैं, लेकिन वह अब भी 30 से ज़्यादा की नहीं लगतीं। ज़ाहिर है अब आप उनकी ख़ूबसूरती के पीछे का राज़ जानना चाह रही होंगी। तो आइए जानें कि सुष्मिता जवां दिखने के लिए क्या करती हैं?
घर पर बना फेस स्क्रब
बॉलीवुड की कई डीवाज़ की तरह सुष्मिता भी घर पर बने स्किन केयर रूटीन्स पर भरोसा करती हैं। इसके लिए वह बेसन में थोड़ी से मलाई मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लेती हैं और फिर इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करती हैं।
फ्रूट फेशियल
वह ग्लोइंग स्किन के लिए पपीता और संतरे के जूस का इस्तेमाल करती हैं।
गुलाब जल
ड्यूई और फ्रेश लुक के लिए सुष्मिता गुलाब जल चेहरे पर लगाती हैं।
ऐसी होती है दिन की शुरुआत
सुष्मिता दिन की शुरुआत दो बादाम, अनाज और दूध के साथ करती हैं। कई बार वह फलों का ताज़ा जूस भी पीती हैं और तली हुई चीज़ों से दूर रहती हैं।
वर्कआउट कभी मिस नहीं करतीं
सुष्मिता रोज़ वर्कआउट करती हैं, और इसे किसी हाल में मिस नहीं करतीं। और यहीं उनके नैचुरल ग्लो के पीछे का राज़ है।
ख़ुश रहती हैं
सुष्मिता हमेशा मुस्कुराती हुई हीं नज़र आती हैं। अगर आप हमेशा ख़ुश रहेंगे, तो आपके चेहरे पर नैचुरल रौनक आएगी।
