घर में लें स्पा का मजा, पाएं सॉप्ट और ग्लोइंग स्किन
स्पा न सिर्फ शरीर की थकान मिटाता है बल्कि सुंदरता में भी निखार लाने का काम करता है। तो आइए जानते हैं कुछ होम स्पा टिप्स।
डेड स्किन रिमूवर : 1 टमाटर, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच ओटमील को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इस मास्क से चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है।
स्किन टाइटनिंग : 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को गुलाबजल के साथ मिलाएं। अब इसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर के साथ ग्रीन टी मिलाएं। इस मास्क को लगाकर अच्छी तरह सूखने दें। इस बीच आप तेल से पूरे शरीर की हलकी-हलकी मसाज करें। इस मास्क को लगाने से स्किन टाइट हो जाती है।
चॉकलेट मास्क : चॉकलेट मास्क बनाने के लिए चौथाई कप कोको पाउडर में 3 बड़े चम्मच मलाई, 2 छोटे चम्मच पनीर और 1 चम्मच शहद अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें। थोड़ी देर बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे की झुर्रियां और मृत कोशिकाएं खुत्म हो जाती हैं।
एवोकैडो मास्क : एवोकैडो को छीलकर उसमें से बीज निकालें। उसमें 2 चम्मच बादाम का तेल और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
एपल मास्क : सेब में 85 प्रतिशत पानी, विटमिन ए, विटमिन सी और पोटैशियम होता है। इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं, जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकाल देते हैं। मास्क बनाने के लिए आधा कप मसला हुआ सेब या सेब प्यूरी, 2 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर, 2 चम्मच चीनी और 1 इलायची मिलाएं। नहाने से पहले मिश्रण शरीर पर लगाएं। ड्राई स्किन के लिए यह फायदेमंद है। मास्क को कुछ देर छोड़ें। नहाने के बाद मॉयस्चराइजर लगा लें।
स्पा का फायदा
मसाज बढ़ाए इम्यूनिटी
स्पा के जरिये पूरे शरीर को मसाज देने से रिलैक्स फील होता है। इससे सप्ताह भर की थकान दूर हो जाती है। साथ ही मांसपेशियों का खिंचाव भी दूर होता है। यह रक्त-संचार को बेहतर बनाता है और जोड़ों में लचीलेपन को बढ़ाकर शरीर की इम्यूनिटी पावर में भी इजाफा करता है। मसाज से शरीर का दर्द और तनाव भी दूर होता है।