विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dark Circles से कम होने लगी है आपकी खूबसूरती, तो इन घरेलू नुस्खों से करें काले घेरों की छुट्टी

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 15 Sep 2023 07:30 AM (IST)

Dark Circles आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों को कई बीमारियां होती हैं। इसका असर स्किन पर ...और पढ़ें

Dark Circles: डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय
Dark Circles: डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय

HighLights

  1. डार्क सर्कल्स से निजात पाने के लिए आंखों के नीचे बादाम के तेल से रोजाना मालिश करें।
  2. खीरे का रस भी डार्क सर्कल्स से राहत दिलाता है।
  3. एलोवेरा जेल बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies For Dark Circles: चेहरे की सुंदरता काफी मायने रखती है, लेकिन अगर इस पर कोई दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं, तो चेहरे की चमक फीकी पड़ जाती है। लोग इसे हटाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। तरह-तरह के फैस पैक, क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं। उसी तरह जब चेहरे पर काले घेरे या डार्क सर्कल्स हो जाएं , तो ये चेहरे की सुंदरता खराब करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से काले घेरे से छुटकारा पा सकते हैं।

बादाम का तेल

बादाम का तेल काले घेरे हाटाने में बहुत कारगर है। इसके लिए आप रात के समय 2-3 बूंद बादाम तेल की हाथ में लें और आंखों के नीचे हल्के हाथों से मालिश करें। इस प्रक्रिया को आप रोजाना करें, कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

टमाटर और नींबू का रस

आप टमाटर और नींबू का रस के इस्तेमाल से भी काले घेरे हटा सकते हैं। एक चम्मच टमाटर के रस में 4-5 बूंद नींबू की रस मिक्स करें और कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे कुछ ही दिनों बाद आपको डार्क सर्कल्स लाइट दिखने लगेंगे।

यह भी पढ़ेंSkin Care Tips: ग्लोइंग स्किन की चाहत हो सकती है पूरी, बस चेहरे पर लगाएं केले से बने ये फेस पैक

खीरा

खीरा का इस्तेमाल भी डार्क सर्कल हटाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आप खीरे का स्लाइस काट लें और आंखों पर रखें। ऐसा रोजाना करने से काले घेरे कम हो जाएंगे।

पाइनएप्पल और हल्दी

2 चम्मच पाइनएप्पल के रस में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को आंखों के नीचे लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: पाना है एक्ने से निजात तो करें इन फूड आइटम को डाइट में शामिल

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आप एलोवेरा जेल को आंखों के नीचे लगाएं और 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा रोजाना करने से काले घेरे कम हो जाएंगे।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik