विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hair Care Tips: जिद्दी उलझे बालों को सुलझाने में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये आसान टिप्स

By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
Published: Sat, 25 Feb 2023 12:30 PM (IST)

Hair Care Tips बालों को सुलझाना एक कठिन काम हो सकता है और अगर इसे सही तरीके से ना किया ...और पढ़ें

Hair Care Tips: जिद्दी उलझे बालों को सुलझाने में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये आसान टिप्स
Hair Care Tips: जिद्दी उलझे बालों को सुलझाने में आ रही है दिक्कत तो अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: बाल हमारे शारीर के सबसे आकर्षक बनावट में से एक है। इसलिए इसकी देखभाल करना बेहद आवश्यक है। उलझे बाल एक ऐसी समस्या है जिसे हर कोई अनुभव करता है और जानता है कि यह कितना निराशाजनक और तकलीफ देने वाला हो सकता है। बालों को सुलझाना एक कठिन काम हो सकता है और अगर इसे सही तरीके से ना किया जाए, तो इससे नुकसान पहुंचना, टूटना और यहां तक कि बालों के झड़ने जैसी समस्या भी हो सकती है। इसलिए, बिना नुकसान पहुंचाए बालों को सुलझाने के लिए कुछ सही तकनीकों और उपकरणों का इस्तेमाल करना बेहद महत्वपूर्ण है।

बालों को सुरक्षित और कुशलता पूर्वक सुलझाने के लिए अपनाएं यह तरकीबें-

चौड़े दांतों वाली कंघी या ब्रश का इस्तेमाल करें: छोटे दांतों वाली कंघी की तुलना में चौड़े दांतों वाली कंघी या ब्रश अधिक कोमल होते हैं। बालों के सिरों से शुरू करें और जड़ों तक धीरे-धीरे इसे सुलझाएं।

कंडिशनर या डिटैंगलिंग स्प्रे लगाएं: लीव-इन कंडीशनर या डिटैंगलिंग स्प्रे जैसे उत्पादों का इस्तेमाल करने से आपके उलझे हुए बाल आसानी से सुलझ सकते हैं और कंघी करने में आसानी हो सकती है।

अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें: कंघी या ब्रश का इस्तेमाल करने से पहले अपनी उंगलियों को धीरे से अपने बालों में फेरें ताकि उलझनों को सुलझाया जा सके।

बालों को सेक्शन्स में बांटें: अगर आपके बाल बुरी तरह से उलझे हुए हैं, तो बालों को बहुत अधिक खींचने से बचने के लिए छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें।

सौम्यता के साथ सुलझाएं: बालों को सुलझाते समय कोमल रहें और बहुत ज़ोर से खींचने से बचें। अगर आपके बालों में जिद्दी गांठ बन गए हैं, तो इसे तोड़ने के बजाय आराम से हल करें।

सिरों से शुरू करें: अपने बालों के सिरों से सुलझाना शुरू करें और जड़ों की ओर तक जाएं। यह टूटने को रोकने में मदद कर सकता है।

गीलें बालों में कंघी करने से बचें: जब आपके बाल गीले हों तो उसे सुलझाने से बचें क्योंकि तब वे अधिक नाजुक होते हैं और टूटने की संभावना होती है, इसलिए बालों को सुलझाने से पहले अपने बालों के सूखने तक प्रतीक्षा करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।