Beauty With Grape Oil: सिर्फ त्वचा ही नहीं बालों को भी खूबसूरत बनाता है अंगूर का तेल
Beauty With Grape Oil खूबसूरत त्वचा और बालों के लिए आप कुछ ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो त्वचा के साथ आपके बालों को भी फायदा पहुंचाएं। आज हम आपको बता रहे हैं अंगूर के तेल के फायदों के बारे में।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty With Grape Oil: ऐसा दुनिया में कोई शायद ही होगा जिसे खूबसूरत बाल और त्वचा की ख्वाहिश न होगी। मौसम बदलने का असर हमारी त्वचा और बालों पर सीधे पड़ता है, जिसके लिए हमें स्किन और हेयर केयर रुटीन में समय-समय पर मौसम के मुताबिक बदलाव लाने पड़ते हैं। बालों और स्किन से जुड़ी हर समस्या के हल के लिए बाज़ार में प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपको समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी न हो, तो चीज़ें नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं, और इनके कई साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं।
ऐसे में घरेलू उपाय आपकी काफी मदद कर सकते हैं। आप कुछ ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो त्वचा के साथ आपके बालों को भी फायदा पहुंचाएं। आज हम आपको बता रहे हैं अंगूर के तेल के फायदे। आप इस फल से जुड़े फायदों के बारे में तो जानते ही होंगे, लेकिन आज हम आपको इसके तेल फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिनको जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
अंगूर के तेल के फायदे
1. मुहांसों से छुटकारा: कोरोना काल में लगातार मास्क पहनने की वजह से मुहांसों की समस्या बढ़ गई है। इसके अलावा मुहांसे खान-पान, पेट न साफ होना, या हार्मोनल बदलाव की वजह से भी हो सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो अंगूर के तेल को आज़मा सकते हैं। इस तेल में एंटी-इनफ्लामेट्री और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं।
2. मुलायम त्वचा: अगर आप त्वचा पर नियमित रूप से अंगूर का तेल लगाएंगी, तो आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी। इसमें मौजूद विटामिन-ई और सी दोनों ही त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बन जाती है।
3. बालों बनेंगे मज़बूत: अंगूर का तेल सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बल्कि बालों को भी फायदे पहुंचाता है। इस तेल के इस्तेमाल से बाल न सिर्फ स्वस्थ रहते हैं बल्कि मज़बूत भी हो जाते हैं। इस तेल में विटामिन-ई होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।