विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rosehip Oil Benefits: त्वचा को रखना है जवां, तो ज़रूर करें रोज़हिप ऑयल का इस्तेमाल

By Ruhee ParvezEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 05:00 PM (GMT+05:30)

Rosehip Oil Benefits प्राचीन काल से रोज़हिप ऑयल का इस्तेमाल इसके उपचार लाभों की वजह से होता आया है। रोज़हिप ...और पढ़ें

त्वचा को रखना है जवां, तो ज़रूर करें रोज़हिप ऑयल का इस्तेमाल
त्वचा को रखना है जवां, तो ज़रूर करें रोज़हिप ऑयल का इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Rosehip Oil Benefits: रोज़हिप ऑयल को रोज़हिप सीड ऑयल के नाम से भी जाना जाता है। यह रोसा कनीना रोज़ बुश से बनाया जाता है, जो आमतौर पर चिली में उगते हैं। गुलाब का तेल फूल की पत्तियों से बनता है, लेकिन रोज़हिप ऑयल, इसके फल और बीज़ों को दबाकर निकाला जाता है। प्राचीन काल से रोज़हिप ऑयल का इस्तेमाल इसके उपचार लाभों की वजह से होता आया है, रोज़हिप ऑयल में त्वचा को पोषण देने वाले विटामिन और आवश्यक फैटी एसिड मौजूद होते हैं। इसमें ऐसे फेनॉल्स भी मौजूद होते हैं, जिनमें एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं। रोज़हिप ऑयल को आमतौर पर कैरियर ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसे सीधे तौर पर त्वचा पर लगाने से नुकसान हो सकता है।

आइए जानें कि रोज़हिप ऑयल आपकी त्वचा के लिए कैसे लाभदायक होता है

त्वचा को हाइड्रेट करता है

अगर आपको कोमल और मुलायम त्वचा चाहिए, तो हाइड्रेशन बेहद ज़रूरी है। हाइड्रेशन की कमी से तीव्र ठंड और गर्मी में दिक्कत पैदा हो सकती है, या फिर जैसे-जैसे त्वचा की उम्र बढ़ेगी परेशानियां शुरू होंगी। रोज़हिप ऑयल में ज़रूरी फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं, जो सेल की दीवारों को मजबूत रखने में मदद करते हैं ताकि वे पानी न खोएं। इसलिए त्वचा को नम रखने के लिए रोज़हिप ऑयल बेस्ट है।

त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है

एक रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में रोज़हिप पाउडर का उपयोग करने वाले एक शोध से पता चलता है कि गुलाब के बीजों में कई एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जिसमें त्वचा को नमीयुक्त रखने की क्षमता भी शामिल है। वहीं, रोज़हिप ऑयल को ऊपर से लगाने से भी आपको फायदा मिल सकता है। गुलाब का तेल एक सूखा, या गैर चिकना तेल है। यह सभी तरह की त्वचा के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र का काम करता है।

स्किन को ग्लोइंग बनाता है

यह तेल स्किन पर ग्लो लाने का काम करता है। यही वजह है कि इसके लगातार इस्तेमाल से त्वचा निखरी और खूबसूरत बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन-ए और सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

सूजन को दूर करता है

रोज़हिप ऑयल में मौजूद विटामिन-ए और सी, कोलेजन के उत्पादन के लिए ज़रूरी होते हैं। यह सूजन को कम करने में भी मददगार होते हैं। इसमें विटामिन-ई भी होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है।

सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है

लगातार सूरज की किरणे भी वक्त से पहले स्किन को बूढ़ा बनाती हैं। साथ ही यूवी एक्सपोज़र भी कोलेजन का उत्पादन करने की शरीर की क्षमता को रोकती है। रोज़हिप ऑयल में विटामिन-ए, सी और ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह विटामिन सूरज की किरणों से पहुंचे नुकसान को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।