विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फॉर्मल मीटिंग से लेकर कैजुअल आउटिंग तक के लिए व्हाइट टॉप या शर्ट को इन तरीकों से करें कैरी

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Sun, 14 Mar 2021 07:00 AM (IST)

लड़कों के ही नहीं लड़कियों के वार्डरोब में भी व्हाइट टॉप वेयर्स का कलेक्शन मौजूद होता ही है। लेकिन हर ...और पढ़ें

व्हाइट टॉप और स्कर्ट पहने मोबाइल पकड़े युवती
व्हाइट टॉप और स्कर्ट पहने मोबाइल पकड़े युवती

देखने में भले ही सफ़ेद टी शर्ट, टॉप या शर्ट बेसिक लगता हो, लेकिन सिंपल से लेकर क्लासी लुक की जब भी बात होती है उसमें इस कलर का जिक्र जरूर शामिल होता है। गर्मियों के लिए तो बेस्ट होता है व्हाइट कलर। लेकिन ज्यादातर महिलाएं व्हाइट टीशर्ट या शर्ट को जींस के साथ ही पहनती हैं। लेकिन इससे हर बार लुक में वैराइटी नजर नहीं आती, तो आज हम आपको बताने जा रहें सिंपल व्हाइट टॉप को किस तरह के बॉटम्स के साथ टीमअप कर पाया जा सकता है अलग लुक।

1. सिंपल व्हाइट टॉप को मिनी स्कर्ट के साथ पहनें। वैसे स्कर्ट की मिनी हो या नी-लेंथ दोनों में ही ये खूबसूरत लगेगा।

2. व्हाइट टॉप या शर्ट को लूज़ ट्राउजर्स के साथ पहनें और मौसम को देखते हुए जैकेट कैरी कर लुक को कंप्लीट करें।

3. साड़ी में अलग लुक चाहिए तो इसे ब्लाउज़ की जगह व्हाइट टॉप या टीशर्ट के साथ पहनें। यकीन मानिए ये एक्सपेरिमेंट न सिर्फ परफेक्ट लगेगा बल्कि कंफर्टेबल भी होता है।

4. लॉन्ग या फ्लोर लेंथ स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप पहनें जो है फ्रेंड्स के साथ आउटिंग से लेकर फॉर्मल लुक तक के लिए बेस्ट। 

5. वर्क फ्रॉम होम के दौरान होने वाली मीटिंग्स में व्हाइट टी को पलाजो के साथ कैरी कर लें। यहां तक कि इस लुक को आप बाहर भी कैरी करेंगी तो कहीं से ऑड नहीं लगेगा। 

6. डंगरी के अंडर आप व्हाइट टी शर्ट कैरी करें और फिर लुक देखें। ट्रैवलिंग पर्पज से तो ये लुक बहुत ही कूल और क्लासी लगेगा।

7. ध्यान रहे ये एक्सपेरिमेंट आप प्लेन व्हाइट टी-शर्ट के साथ ही करें। कोट्स लिखे टीशर्ट किसी भी बॉटम वेयर्स के साथ नहीं जंचेंगे। इन्हें सिर्फ जींस के साथ ही पहनें।

8. बीच वेकेशन या ट्रैकिंग पर जा रही हैं और वहां कंफर्टेबल के साथ स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो व्हाइट टी-शर्ट को शॉर्टस के साथ टीमअप करें।

Pic credit- freepik

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।