Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबी और घनी पलकों के लिए सोने से पहले लगाएं ये ऑयल, कुछ ही दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा असर!

    Updated: Sun, 08 Dec 2024 06:04 PM (IST)

    आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पलकों का लंबा और घना होना जरूरी है। ऐसे ही अगर आईब्रो भी घनी हों तो सुंदरता और बढ़ जाती है। हालांकि सभी का पलकें लंबी और घनी हो ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपकी पलकें और आईब्रो भी काफी पतली हैं तो हम कुछ कारगर नुस्खे (Home Remedies for Long Eyelashes) यहां बता रहे हैं। आइए जानें क्या हैं वे तरीके।

    Hero Image
    इन घरेलू नुस्खों से पाएं लंबी और घनी पलकें (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Home Remedies for Eyelashes: आंखें चेहरे की सबसे खूबसूरत विशेषता होती हैं और पलकें और आईब्रो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लंबी और घनी पलकें और आईब्रो न केवल आपकी आंखों को बड़ा और आकर्षक बनाते हैं, बल्कि आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार लाते हैं। अगर आप भी लंबी और घनी पलकें और आईब्रो पाना चाहती हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों (Tips to Make Eyelashes Thick and Long) और टिप्स (Tips for Thick Eyebrows) को अपनाकर अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइब्रो और पलकों को लंबा और घना बनाने के उपाय

    • नारियल का तेल- नारियल का तेल पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए सबसे असरदार उपायों में से एक है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं जो पलकों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। रोजाना सोने से पहले एक कॉटन बड की मदद से नारियल का तेल अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।
    • बादाम का तेल- बादाम का तेल भी पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें विटामिन-ई और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पलकों को मजबूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले बादाम का तेल अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।

    यह भी पढ़ें: Fake Eye lashes लगवाने के चक्कर में गई महिला के आंखों की रोशनी, इसका शौक पहुंचा सकता है और भी कई नुकसान

    • एलोवेरा जेल- एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पलकों को पोषण देते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। एलोवेरा जेल पलकों को नमी देता है और उन्हें रूखा होने से बचाता है। रोजाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।
    • ग्रीन टी- ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी को ठंडा करके अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।
    • विटामिन-ई ऑयल- विटामिन-ई ऑयल पलकों को मजबूत बनाता है और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। रोजाना रात को सोने से पहले विटामिन-ई कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।
    • कैस्टर ऑयल- कैस्टर ऑयल पलकों को लंबा और घना बनाने के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें रिसिनोलेइक एसिड होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। रोजाना रात को सोने से पहले कैस्टर ऑयल अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं
    • पेट्रोलियम जेली- पेट्रोलियम जेली पलकों को नमी प्रदान करती है और उन्हें रूखा होने से बचाती है। रोजाना रात को सोने से पहले पेट्रोलियम जेली अपनी पलकों और आईब्रो पर लगाएं।

    यह भी पढ़ें: भौंहों और पलकों से पपड़ी बनकर छूटता है डैंड्रफ, तो इसे जड़ से खत्म करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय