Move to Jagran APP

सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सफेद बालों को काला करने में प्याज मददगार साबित होती है। इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लें। अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद बालों की मालिश करें।

By Pravin KumarEdited By: Tue, 28 Jun 2022 09:22 PM (IST)
सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बढ़ती उम्र में बालों का सफ़ेद होना नार्मल बात है। हालांकि, कम उम्र में बालों का सफ़ेद होना चिंता का विषय है। विशेषज्ञों की मानें तो गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव के चलते बालों की समस्या होती है। इसके अलावा, शरीर में विटामिन-सी की कमी से भी बाल सफेद होने लगते हैं। इसके लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। विटामिन-सी खट्टे फलों और सब्जियों में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप भी सफेद बाल से परेशान हैं, तो ये 3 घरेलू उपाय जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

प्याज

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सफेद बालों को काला करने में प्याज मददगार साबित होती है। इसके लिए प्याज को अच्छी तरह से कूचकर रस तैयार कर लें। अब प्याज के रस को अपने बालों में लगाएं। इसके बाद बालों की मालिश करें। जब बाल सुख जाएं, तो नार्मल पानी से बालों को धो लें। इस उपय को वीक में दो बार जरूर करें।

इससे सफेद बाल काले हो जाएंगे।

आंवला

आंवले को विटामिन-सी का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। आसान शब्दों में कहें तो आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही बालों की समस्या से भी निजात मिलता है। वहीं, आंवले को पीसकर बालों पर लगाने से सफेद बाल काले हो जाते हैं।

नारियल तेल

दादी-नानी बालों में नारियल तेल लगाने की सलाह देती हैं। उनका मानना है कि बालों में नारियल तेल लगाने से बाल काले, घने और लंबे होते हैं। साथ ही सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए वीक में दो बार नारियल तेल से बालों की मालिश करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।