विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगी क्रीम भूल जाइए! फाइन लाइन्स को मिनटों में गायब कर देगा ये इंस्टेंट 'रिंकल पैच'

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Fri, 29 May 2026 08:00 PM (IST)

उम्र के साथ चेहरे के अलग-अलग हिस्सों और गर्दन पर नजर आने वाली फाइन लाइन्स या बारीक रेखाएं कम करने ...और पढ़ें

फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए इंस्टेंट रिंकल पैच का कमाल (Picture Credit- AI Generated)

फाइन लाइन्स और झुर्रियों के लिए इंस्टेंट रिंकल पैच का कमाल (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. रिंकल पैच बारीक रेखाओं को अस्थायी रूप से कम करते हैं

  2. ये मांसपेशियों की गति को सीमित कर काम करते हैं

  3. संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट अवश्य करें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उम्र के साथ कोलेजन का कम होना, सही तरीके से सन प्रोटेक्शन ना करना और कई अन्य कारणों से चेहरे पर बारीक रेखाएं या क्रीज उभरने लगती हैं। इसे रिवर्स करना तो मुश्किल है लेकिन इसे कम करने के लिए काफी सारे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं और उन्हीं में से एक कारगर तरीका है पिंपल पैचेस। ये कितने असरदार हैं और कैसे काम करते हैं, जानेंगे इस आर्टिकल में।

इन जगहों पर सबसे ज्यादा रिंकल्स आते हैं नजर

ऐसे तो ज्यादा बारीक रेखाएं या झुर्रियां बढ़ती उम्र के साथ उभरती हैं, लेकिन मसल मूवमेंट भी इसका एक फैक्टर हो सकता है। जैसे भौंहों के बीच में बनने वाला “11” रिंकल्स, माथे पर बनने वाली आड़ी रेखाएं, आंखों के किनारों पर बनने वाली लकीरें।

क्या होता है रिंकल पैचेस

आमतौर पर ये पैचेस चिपकाने वाले पेपर होते हैं जिन्हें मसल्स को अपनी जगह पर स्थिर रखने के लिए रातभर लगाकर रखा जाता है। इसे आंखों के आस-पास, माथे पर, मुंह के आस-पास, गर्दन पर लगा सकते हैं। कुछ पैचेस में स्किन फ्रेंडली तत्व जैसे रेटिनॉल होता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार रेटिनॉल स्किन के टेक्सचर, पिग्मेंटेशन और टोन को एकसमान कर उसे बेहतर बनाता है।

ज्यादा किफायती

कई रिंकल पैचेस सिलिकॉन के बने होते हैं, जिन्हें दोबारा इस्तेमाल में लाया जा सकता है और अन्य स्किन केयर प्रोडक्ट्स के मुकाबले सस्ता होता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार लक्जरी पैचेस भी चुन सकते हैं।

ऐसे काम करता है रिंकल पैचेस

  • उन जगहों की मूवमेंट को सीमित कर देता है जहां रिेंकल पैच लगाया गया है।
  • इसका हल्का-सा दबाव स्किन को खींचकर रखता है और मूवमेंट को कम करता है।
  • हाइड्रेशन को रीस्टोर कर देता है, जिसकी वजह से बारीक रेखाएं हल्की होने लगती हैं।

सेंसिटिव स्किन वाले पहले कर लें पैच टेस्ट

वैसे तो रिंकल पैचेस को इस्तेमाल के लिए सुरक्षित माना जाता है लेकिन इनमें मौजूद एडहेसिव से सेंसिटिव स्किन वालों को एलर्जी हो सकती है। इतना ही नहीं रेटिनॉल ऐसी स्किन को सूरज के प्रति ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है।

कुछ घंटों तक रहता है असर

भले ही रिंकल पैचेस के इस्तेमाल के तुरंत बाद से ही स्किन सॉफ्ट और स्मूद दिखने लगती है, लेकिन इसका प्रभाव स्थायी ना होकर कुछ घंटों तक ही बना रहता है। यह बोटोक्स का विकल्प नहीं। काफी हद तक यह शीट मास्क की तरह एक्ट करता है।