विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Emmy Awards 2026 में जैंडेया से लेकर सेलेना गोमेज का जलवा, रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने ढाया कहर

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:34 PM (IST)

लॉस एंजेलिस में 78वें एमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। रेड कार्पेट पर जैंडेया, सेलेना गोमेज और निकोल किडमैन जैसी हसीनाओं ने अपने शानदार लुक्स से सबका ध्यान खींचा।

एमी अवॉर्ड्स रेड कार्पेट लुक्स (Picture Courtesy: Instagram)

एमी अवॉर्ड्स रेड कार्पेट लुक्स (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लॉस एंजेलिस के पिकॉक थिएटर में 78वें एमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें रिया सीहॉर्न, मैथ्यू रीस, जीन स्मार्ट, सैली फील्ड और डेविड हार्बर जैसे कलाकारों ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स जीते। हालांकि, इस अवॉर्ड शो का असली जलवा तो रेड कार्पेट पर नजर आया। 

शानदार टेलरिंग और ड्रामैटिक गाउन्स में पहुंची एक्ट्रेसेज ने एमी अवॉर्ड्स की शाम को यादगार बना दिया। आइए इन हसीनाओं के एमी अवॉर्ड्स 2026 लुक्स पर नजर डालते हैं। 

जैंडेया

रेड कार्पेट्स लुक की बात हो, तो जैंडेया कभी निराश नहीं करतीं। एमी अवॉर्ड्स के दौरान भी जैंडेया ने काफी ग्लैमर्स लुक सर्व किया। ये इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि इनकी तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल लग रहा है। जैंडेया ने प्राडा का प्लंजिंग नेकलाइन और ट्रेन वाला सिल्वर गाउन पहना, जिसे लॉ रोच ने स्टाइल किया था। इसके साथ उन्होंने मिकीमोटो जूलरी और रोलेक्स घड़ी पहनी थी। 

Zendaya

(Picture Courtesy: Instagram)

सेलेना गोमेज

सेलेना ने लुई विटॉन का कस्टम गोल्डन स्कल्प्टेड स्ट्रैप्लेस गाउन पहना। इस गाउन में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं और रेड कार्पेट पर कदम रखते ही, उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। टिफनी एंड को की डायमंड जूलरी के साथ उनका ये लुक एमी अवॉर्ड शो के सबसे शानदार लुक्स में से एक रहा।  

Selena Gomez

(Picture Courtesy: Instagram)

निकोल किडमैन

निकोल किडमैन भी अपने खास स्टाइल और एलिगेंट के साथ रेड कार्पेट पर पहुंची। उन्होंने शनेल का स्ट्रेपलेस गाउन पहना, जिसके लेग पर स्लिट था। इस गाउन को मैथ्यू बाल्जी ने डिजाइन किया था और इसमें सिल्क क्रेप और सिल्क ऑर्गेंजा से लेयर्ड नेकलाइन थी। ये गाउन जितना खूबसूरत था, उतना ही एलिगेंट भी। इस गाउन के साथ उन्होंने ओमेगा की घड़ी पहनी थी। 

Nicole Kidman

(Picture Courtesy: Instagram)

फ्लोरेंस प्यू

फ्लोरेंस प्यू का लुक भी खूबसूरत था। उन्होंने विविएन वेस्टवुड का कस्टम कॉर्सेट गाउन पहना था, जिस पर सीक्वेन का काम था। लाइलेक ट्यूल ओवरले से उनके गाउन को काफा ड्रामैटिक लुक मिल रहा था। इस गाउन के साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस पहना था, जो उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था। 

Florence Pugh

(Picture Courtesy: Instagram)

एमिलिया क्लार्क 

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एमिलिया क्लार्क ने प्राडा का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। इस गाउन का स्ट्रक्चर्ड सिलुएट और ट्रेन लुक काफी शानदार लग रहा था। पिंक शेड के गाउन और बोल्ड रेड लिप्स के साथ एमिलिया ने रेड कार्पेट पर खूब वाह-वाही बटोरी।

Emilia Clark

(Picture Courtesy: Instagram)