विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Emmy Awards 2026 में जीन स्मार्ट ने रचा इतिहास, The Pitt और 'विडोज बे' का रहा बोलबाला; देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:05 AM (IST)

78वें एमी अवॉर्ड्स में जीन स्मार्ट ने 'हैक्स' के लिए अपनी पांचवीं जीत के साथ इतिहास रच दिया वहीं नोआ ...और पढ़ें

एमी अवॉर्ड्स में जीन स्मार्ट ने रच डाला इतिहास

एमी अवॉर्ड्स में जीन स्मार्ट ने रच डाला इतिहास

HighLights

  1. एमी अवॉर्ड्स में जीन स्मार्ट ने रच डाला इतिहास

  2. किस शो को मिले सबसे ज्यादा नॉमिनेशन?

  3. 'विडोज बे' ने जीते 8 अवॉर्ड्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स 14 सितंबर को लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित किए गये, जिसके लिए टेलीविजन के बड़े-बड़े सितारे एक साथ आए। इस आयोजन को 'लॉ एंड ऑर्डर: स्पेशल विक्टिम्स यूनिट' की स्टार मारिस्का हारगिटे ने होस्ट किया।

78वें एमी अवॉर्ड्स में 2025-26 सीजन के बेहतरीन टेलीविजन शो और परफॉर्मेंस को सम्मानित किया गया।

host

यह भी पढ़ें- 38 साल बाद आएगा Days of Thunder का सीक्वल, Tom Cruise ने किया एलान; ऐनी हैथवे संग जमेगी जोड़ी

जीन स्मार्ट ने जीता लीड एक्ट्रेस का खिताब

जीन स्मार्ट (Jean Smart) ने 'हैक्स' (Hacks) के लिए 'कॉमेडी सीरीज में आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस' का अवॉर्ड जीतकर एमी में इतिहास रच दिया। इस कैटेगरी में यह उनकी लगातार पांचवीं जीत थी और इसके साथ ही वह किसी शो के हर सीजन के लिए एक्टिंग एमी जीतने वाली पहली कलाकार बन गईं।

jean

किस शो ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड

इस साल सबसे ज्यादा नॉमिनेशन HBO Max के शो 'द पिट' (The Pitt) को मिले, जिसे 25 नॉमिनेशन मिले, जबकि Apple TV के 'विडोज बे' (Widow's Bay) को 19 नॉमिनेशन मिले। मुख्य इवेंट से पहले ही 'विडोज बे' ने 8 एमी अवॉर्ड जीत लिए थे, 'DTF सेंट लुइस' (DTF St Louis) ने 6 और 'द पिट' ने 4 अवॉर्ड जीते थे।


2026 एमी अवॉर्ड्स के विनर्स

78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के विजेताओं की पूरी लिस्ट- जिसमें 2025-26 सीजन के टेलीविजन के बेहतरीन कलाकारों और शो को सम्मानित किया गया।

ड्रामा कैटेगरीज

  • ड्रामा सीरीज में लीड एक्टर- नोआ वाइल (द पिट)
  • ड्रामा सीरीज में लीड एक्ट्रेस- रिया सीहॉर्न (प्लुरिबस)
  • ड्रामा सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एलिसन जैनी (द डिप्लोमैट)
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्टर- अर्नेस्ट हार्डन जूनियर (द पिट)
  • ड्रामा सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस- शैलीन वुडली (पैराडाइज)
 

कॉमेडी कैटेगरी

  • कॉमेडी सीरीज में लीड एक्ट्रेस- जीन स्मार्ट (हैक्स)
  • कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग एक्टर- स्टीफन रूट (विडोज बे)
  • कॉमेडी सीरीज में सपोर्टिंग एक्ट्रेस- केट ओ'फ्लिन (विडोज बे)
  • कॉमेडी सीरीज में गेस्ट एक्टर- रॉब रेनर (द बेयर)
  • कॉमेडी सीरीज में गेस्ट एक्ट्रेस- बेट्टी गिलपिन (विडोज बे)

लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज कैटेगरी

  • लिमिटेड सीरीज या मूवी में लीड एक्टर- मैथ्यू राइस (द बीस्ट इन मी)
  • लिमिटेड सीरीज या मूवी में सपोर्टिंग एक्टर- डेविड हार्बर (DTF सेंट लुइस)
  • लिमिटेड सीरीज या मूवी में सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लिंडा कार्डेलिनी (DTF सेंट लुइस)
  • लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी के लिए डायरेक्शन (DTF सेंट लुइस)
  • लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी के लिए राइटिंग (DTF सेंट लुइस)
matthew

रियलिटी, वैरायटी और अन्य कैटेगरीज

  1. रियलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज- द ट्रेटर्स
  2. टेलीविजन मूवी- रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स
  3. वैरायटी स्पेशल (लाइव)- द एप्पल म्यूजिक सुपर बाउल LX हाफटाइम शो स्टारिंग बैड बनी
  4. वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डेड)- द मपेट शो
  5. वैरायटी सीरीज के लिए राइटिंग- द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट
  6. आउटस्टैंडिंग एनिमेटेड प्रोग्राम- साउथ पार्क

एमी अवार्ड्स 2026 कहां आयोजित हुए?

78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में L.A. LIVE के पीकॉक थिएटर में आयोजित किए गए थे। मारिस्का हारगिटे ने इस समारोह को होस्ट किया, जिसका प्रसारण अमेरिका में NBC पर लाइव किया गया और पीकॉक पर स्ट्रीम किया गया।

भारत में दर्शकों के लिए, 2026 एमी अवॉर्ड्स की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर की गई। समारोह 15 सितंबर को सुबह 5:30 बजे (IST) शुरू हुआ, जबकि रेड कार्पेट और प्री-शो सुबह 4:30 बजे (IST) शुरू हुए। लाइव प्रसारण के बाद यह समारोह 'ऑन-डिमांड' भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले मां बनीं Lady Gaga, पहली बार बच्चे के साथ स्पॉट हुईं सिंगर; सामने आई तस्वीर