विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी से पहले मां बनीं Lady Gaga, पहली बार बच्चे के साथ स्पॉट हुईं सिंगर; सामने आई तस्वीर

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:48 PM (IST)

मशहूर सिंगर लेडी गागा (Lady Gaga) मां बन गई हैं। एक्ट्रेस की बच्चे के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

लेडी गागा बनीं मां। फोटो क्रेडिट- एक्स

लेडी गागा बनीं मां। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकन पॉप आइकॉन लेडी गागा (Lady Gaga) अब मां बन चुकी हैं। उन्होंने शादी से पहले एक बेबी का स्वागत किया है। उन्हें पहली बार अपने बच्चे के साथ पब्लिकली स्पॉट किया गया।

लेडी गागा ने दो साल पहले ही बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की से सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि, कपल शादी से पहले ही माता-पिता बन गया है।

शादी से पहले मां बनीं सिंगर

पेज सिक्स के मुताबिक, लेडी गागा और माइकल पोलान्स्की ने हाल ही में पहली बार बेबी का स्वागत किया है। कपल ने सोशल मीडिया पर इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर बेबी के साथ सिंगर की पहली तस्वीर सामने आई है।

बेबी के साथ स्पॉट हुईं सिंगर

लेडी गागा और उनके मंगेतर माइकल को नॉर्दर्न कैलिफोर्निया में स्पॉट हुए। इस दौरान सिंगर-एक्ट्रेस अपने बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आईं। फोटोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

Lady Gaga Kid

Lady Gaga with her child- X

लाइमलाइट से दूर थीं सिंगर

आपको बता दें कि लेडी गागा पिछले कुछ महीनों से लाइमलाइट से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें अगस्त में देखा गया था। इससे पहले उन्हें मई में देखा गया था। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन पब्लिकली लाइमलाइट से दूर रह रही हैं।

7 साल से रिलेशनशिप में था कपल

लेडी गागा और माइकल 2019 से एक-दूसरे के साथ हैं। पहले दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं और फिर कपल ने 2024 में सगाई कर ली थी। 'पीपल' की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में हुए 2024 पेरिस ओलंपिक्स के दौरान लेडी गागा ने फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रियल अटल से बातचीत में बताया कि उनकी माइकल से सगाई हो गई है।

सगाई के बाद बदल गई थी जिंदगी

लेडी गागा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सगाई के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। उन्होंने पीपल के साथ बातचीत में कहा था, "मैं अपने मंगेतर से बहुत प्यार करती हूं। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे पार्टनर हैं, और मुझे लगता है कि जब आप अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ होते हैं, तो सब कुछ बदल जाता है।"

यह भी पढ़ें- Jill Sobule Death: घर में आग लगने से सिंगर जिल सोबुले की मौत, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को झटका, शूटिंग शुरू होने से पहले Orlando Bloom ने छोड़ी फिल्म; क्रू मेंबर्स में नाराजगी