विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eid के ल‍िए परफेक्‍ट हैं Moroccan Mehndi के 5 ड‍िजाइंस, देखता ही रह जाएगा हर कोई

Published: Thu, 27 Mar 2025 02:04 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 27 Mar 2025 02:07 PM (GMT+05:30)

Eid Mehndi Designs ईद की तैयार‍ियां जोरों पर हैं। रमजान के खत्‍म होते ही ईद मनाई जाएगी। ईद की तैयार‍ियों ...और पढ़ें

इस बाद ईद पर जरूर ट्राई करें ये मेहंदी ड‍िजाइंस। (Image Credit- Instagram)
इस बाद ईद पर जरूर ट्राई करें ये मेहंदी ड‍िजाइंस। (Image Credit- Instagram)

HighLights

  1. ईद का त्‍योहार नजदीक है।
  2. ईद पर मेहंदी के ये ड‍िजाइंस जरूर ट्राई करें।
  3. ईद खुश‍ियों का त्‍योहार है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। ईद का त्‍योहार नजदीक है। लोगों ने इसकी तैयार‍ियां भी शुरू कर दी हैं। ईद की तैयार‍ियों में कोई कमी न रहे, इसका खास ध्‍यान रखा जाता है। नए कपड़े, गहने और मेकअप के साथ ही हाथों में खूबसूरत मेहंदी भी इस त्‍योहार की शान होती है। अगर आप इस बार ईद पर कुछ अलग और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो मोरोक्कन मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।

यह डिजाइन अपनी अनोखी ज्योमेट्रिकल शेप्स और स्टाइलिश पैटर्न के लिए जानी जाती है, जो हाथों को बेहद खूबसूरत लुक देती है। ऐसे में आज हम आपको मोरोक्कन मेहंदी के कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जो आप ईद के मौके पर अपने हाथों में लगवा सकती हैं। आइए जानते हैं कि मोरोक्कन मेहंदी के कौन-कौन से ट्रेंडी डिजाइन्स आप इस ईद पर ट्राई कर सकती हैं-

मोरोक्कन में हर फेस्टिवल पर मेहंदी लगाए जाने की प्रथा है। यहां पर स्पेशली हिना पार्टी भी रखी जाती है। इसमें महिलाएं व लड़कियां शामि‍ल होती हैं।

मोरक्‍कन मेहंदी की खासियत

मोरोक्‍कन आर्ट में आपको तरल रेखाएं, ब्‍लॉक्‍स और इस्‍लामी ज्यामितीय पैटर्न देखने को मिलते हैं। इसमें गोल, चौकोर और त्रिभुजाकार शेप की मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। इस मेहंदी में आपको जालीनुमा आकार के डिजाइंस देखने को मिल सकते हैं। इसलिए मोरक्‍कन मेहंदी डिजाइंस हैवी और लाइट दोनों तरह की हो सकती है।

Image Credit- Instagram

अगर आपको हैवी मेहंदी डिजाइन पसंद आती है तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं। ये डि‍जाइन हर क‍िसी को बेहद पसंद आने वाली है। यकीन मान‍िए ईद पर जि‍तने भी मेहमान आएंगे, आपकी तारीफ जरूर करेंगे।

Image Credit- Instagram

इस मेहंदी डिजाइन के लिए आपको अरेबिक और मोरक्‍कन दोनों तरह के डिजाइंस को मिक्‍स करके हाथों पर लगाना होगा। आप अपने ह‍िसाब से इसमें ड‍िजाइंस बना सकती हैं। इस तरह की डिजाइंस में आपको कई आकारों की पत्तियां और फूल बनाने होंगे। आप चाहें तो बेल की तरह भी ये ड‍िजाइन अपने हाथों पर लगा सकती हैं।

Image Credit- Instagram

आप ईद पर अपने हाथों में इस ड‍िजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं। ये द‍िखने में भी बेहद खूबसूरत हैं। ये आपके लुक को कंप्‍लीट कर देंगी।

Image Credit- Instagram

आज कल मेहंदी की ये डि‍जाइन काफी ट्रेंड कर रही है। इस ड‍िजाइन की खास बात ये है क‍ि आप इसे ईद के अलावा शादी या छोटे मोटे फंक्‍शन में भी लगा सकती हैं। 

Image Credit- Instagram

ये ड‍िजाइन ज‍ितनी स‍िंंपल है, इसे लगाना भी उतना ही आसान है। एक बार आपको मेहंदी की ये ड‍िजाइन जरूर ट्राई करनी चाह‍िए। 

यह भी पढ़ें: Eid के ल‍िए परफेक्‍ट हैं ये 5 Hair Style, म‍िलेगा बेहद खूबसूरत लुक; बनाना भी है काफी आसान

यह भी पढ़ें: Eid 2025: ईद पर पहनें 5 तरह की साड़ियां, भीड़ में भी कमाल की लगेंगी आप; देखते ही रह जाएंगे लोग