विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Egg Hair Mask: बालों की मजबूती के लिए लगाएं अंडे से बने ये 4 तरह के हेयर मास्क

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Wed, 08 Nov 2023 05:33 PM (GMT+05:30)

Egg Hair Maskबदलते मौसम में बालों की समस्या आम है। अक्सर लोग हेयर फॉल डैंड्रफ आदि समस्याओं से परेशान रहते ...और पढ़ें

Egg Hair Mask: बालों पर लगाएं अंडे से बने ये हेयर मास्क
Egg Hair Mask: बालों पर लगाएं अंडे से बने ये हेयर मास्क

HighLights

  1. अक्सर लोग अंडे को नाश्ते के रूप में खाते हैं।
  2. अंडे की जर्दी में प्रोटीन, फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-डी
  3. आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह के हेयर मास्क बना सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Egg Hair Mask: पोषक तत्वों से भरपूर अंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। अक्सर लोग अंडे को नाश्ते के रूप में खाते हैं। यह सेहत के अलावा बालों को भी पोषण प्रदान करता है। आप इसका इस्तेमाल कर कई तरह के हेयर मास्क बना सकते हैं। अंडे के मास्क का इस्तेमाल कर आप हेयर फॉल, डैंड्रफ आदि से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अंडे से मास्क कैसे बनाएं।

अंडा, केला और शहद

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक बाउल में कच्चे अंडे को फोड़ लें, इसमें जैतून का तेल और दूध मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेट लें। अब इसे बालों पर लगाएं, लगभग आधे घंटे बाद पानी से धो लें।

अंडे की जर्दी और जैतून का तेल

अंडे की जर्दी में प्रोटीन, फैटी एसिड, विटामिन-ए, विटामिन-डी और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। ये पोषक तत्व बालों झड़ने से रोकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरे में अंडे की जर्दी में 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल और 1 कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण से अपने स्कैल्प पर मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद गुगुने पानी से धो लें।

यह भी पढ़ें: आप भी चाहते हैं रेशमी और घनी जुल्फें, तो अपनाएं ये 5 आसान से तरीके

अंडा और एलोवेरा का मास्क 

यह मास्क आपके बालों के लिए एक मजबूत एजेंट के रूप में काम करता है। आप इस बैटर में जैतून का तेल मिक्स कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से अपने बालों को मुलायम बना सकते हैं।

अंडा, नींबू का रस और दही

अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं, तो इस मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसे बनाने के लिए एक बाउल में अंडे को फोड़ लें, इसमें नींबू का रस और दही मिक्स करें। अब इस मास्क को बालों पर लगाएं, लगभग एक घंटे बाद इसे धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कंट्रोल हो सकता है और डैंड्रफ से भी छुटकारा पा सकते हैं।

अंडा और शहद

प्रोटीन से भरपूर अंडे बालों को चमकदार बनाने में मदद करते हैं। इससे मास्क को बनाने के लिए एक छोटे बाउल में अंडे को फोड़ लें, इसमें शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। लगभग 20-30 मिनट बालों को धो लें, चाहें तो आप शैम्पू से भी बालों को धो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सरसों के तेल से भी चमक जाएंगे आपके दांत, पीलेपन के कारण लोगों के सामने नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.