Move to Jagran APP

Homemade Aloe Vera Gel: इस आसान तरीके से घर पर ही बनाएं ऐलोवेरा जेल!

Homemade Aloe Vera Gel ऐलोवेरा बाज़ार में आसानी से उपलब्ध होता हैलेकिन इसमें रंग के साथ प्रिज़र्वेटिव्ज़ और कई कैमीकल्स मिलाए जाते हैं। इसलिए इसे पूरी तरह शुद्ध नहीं कहा जा सकता।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 12:55 PM (IST)
Homemade Aloe Vera Gel: इस आसान तरीके से घर पर ही बनाएं ऐलोवेरा जेल!
Homemade Aloe Vera Gel: इस आसान तरीके से घर पर ही बनाएं ऐलोवेरा जेल!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Aloe Vera Gel: ऐलोवेरा जेल एख प्राकृतिक औषधि है। ऐलोवेरा में विटामिन-ई, विटामिन-सी जैसे शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण भी होते हैं। यही वजह है कि एलोवेरा त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा प्रकृतिक होता है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने के साइड-इफेक्ट्स भी न के बराबर हैं।

loksabha election banner

वैसे तो ऐलोवेरा बाज़ार में आसानी से उपलब्ध होता है, लेकिन इसमें रंग के साथ प्रिज़र्वेटिव्ज़ और कई कैमीकल्स मिलाए जाते हैं। इसलिए इसे पूरी तरह शुद्ध नहीं कहा जा सकता। आप अगर बिना मिलावट के ऐलोवेरा चाहते हैं, तो इसे खुद घर पर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको ऐलोवेरा का पौधा चाहिए होगा।

इसके लिए चाहिए

- ऐलोवेरा पौधे की ताज़ा पत्तियां

- विटमिन-ई तेल या विटामिन-सी पाउडर

- गुलाबजल

ऐसे बनाएं ऐलोवेरा जेल

- इसके लिए ऐलोवेरा पौधे की ताज़ा पत्तियां लें और उसका जेल निकाल लें। जेल निकालने के लिए पत्ती में एक तरफ से कट लगाएं और छिलका उतार लें। फिर एक चम्म की मदद से जेल को किसी बर्तन में निकाल लें।

- अब इसमें थोड़ा विटामिन-ई का तेल मिलाएं या फिर विटामिन-सी पाउडर भी मिला सकते हैं।

- अगर आप इसे खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो इसमें गुलाबजल की कुछ बूंदें मिला लें।

ऐलोवेरा के फायदे

1. ऐलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसकी यही खूबी आपको कील-मुहांसों से निजात दिलाती है। 

2. एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह त्वचा पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। 

3. यह बहुत अच्छा क्लींजर है। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है, जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। 

4. एलोवेरा त्वचा को पोषण देने का भी काम करता है। ये एक बहुत अच्छा मॉइश्चराइज़र है। 

5. अगर आपके चेहरे पर दाग़ हैं तो एलोवेरो का नियमित इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से त्वचा के अनचाहे दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.