क्या नारियल तेल लगाने से गायब हो जाते हैं स्ट्रेच मार्क्स? डर्मेटोलॉजिस्ट ने दूर की बड़ी कन्फ्यूजन
जब भी हमें स्ट्रेच मार्क्स होते हैं तो हमारी मम्मी या घर के बड़े अक्सर कहते हैं कि नारियल तेल लगा लो ये चले जाएंगे लेकिन क्या यह सच है (Coconut Oil For Stretch Marks)? आइए आज इस आर्टिकल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर सरीन से इसकी सच्चाई के बारे में जानते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो Stretch Marks से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है!
कई लोगों का मानना है कि नारियल तेल लगाने से स्ट्रेच मार्क्स पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं, लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अंकुर सरीन इस बारे में कुछ और ही कहते हैं। आइए, जानते हैं सच्चाई क्या है।
View this post on Instagram
क्यों होते हैं स्ट्रेच मार्क्स?
स्ट्रेच मार्क्स तब होते हैं जब हमारी त्वचा बहुत तेजी से खिंचती है। इससे त्वचा की अंदरूनी परत थोड़ी फट जाती है। ऐसा अक्सर प्रेग्नेंसी, जवानी (puberty) और भारी वजन उठाने के दौरान होता है।
नारियल तेल लगाने से क्या फायदा?
नारियल तेल हमारी त्वचा को नमी देता है, उसे मुलायम बनाता है और हाइड्रेट रखता है। यह त्वचा को पोषण देता है, लेकिन यह स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से खत्म नहीं कर सकता क्योंकि ये त्वचा की अंदरूनी परत में बनते हैं। नारियल तेल सिर्फ स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है ताकि नए स्ट्रेच मार्क्स न बनें।
क्या है स्ट्रेच मार्क्स का असली इलाज?
डॉ. अंकुर सरीन का कहना है कि अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना सबसे अच्छा है। इसके इलाज के लिए कुछ खास तकनीके अपनाई जा सकती हैं:
- पीआरपी (PRP) के साथ माइक्रोनीडलिंग (microneedling): यह इलाज त्वचा की मरम्मत में मदद करता है।
- फ्रैक्शनल लेजर्स (Fractional Lasers): CO2 और एर्बियम ग्लास लेजर जैसे लेजर्स स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में मदद करते हैं।
- मॉर्फियस 8 (Morpheus 8): यह भी एक आधुनिक उपचार है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में असरदार है।
कुछ डर्मेटोलॉजिस्ट खास तरह की क्रीम भी देते हैं, जो स्ट्रेच मार्क्स को हल्का कर सकती हैं, लेकिन पूरी तरह से गायब नहीं करती। याद रखें, आप जितनी जल्दी इनका इलाज शुरू करेंगे, रिजल्ट उतना ही बेहतर होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।