विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी-पार्टी में नहीं पहनना चाहतीं हैवी साड़ी? तमन्ना भाटिया के इस गॉर्जियस फ्लोरल लुक से लें स्टाइलिंग टिप्स

Published: Wed, 09 Sep 2026 07:00 PM (IST)

तमन्ना भाटिया का फ्लोरल साड़ी लुक शादी या पार्टी के लिए परफेक्ट है, जो कम्फर्ट और एलिगेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

पार्टी के लिए परफेक्ट साड़ी लुक (Picture Courtesy: Instagram)

पार्टी के लिए परफेक्ट साड़ी लुक (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप किसी शादी या पार्टी में जा रही हैं, लेकिन बहुत हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो तमन्ना भाटिया का ये लुक आपके लिए बेस्ट है। तमन्ना हमेशा ही अपने एलिगेंट स्टाइलिंग के लिए जानी जाती हैं। उनका ये साड़ी लुक भी इसी का उदाहरण है। 

इस लुक में तमन्ना काफी खूबसूरत और एलिगेंट नजर आईं। अगर आप भी कोई कम्फर्टेबल और एलिगेंट लुक के लिए साड़ी पहनना चाहती हैं, तो तमन्ना के इस लुक से टिप्स ले सकती हैं। आइए तमन्ना के इस लुक को करते हैं डिकोड।

फ्लोरल प्रिंट और लाइटवेट फैब्रिक 

तमन्ना ने इस लुक के लिए साड़ी बहुत लाइटवेट चुनी थी। उनकी साड़ी पिंक रंग की थी और बहुत हैवी कढ़ाई की जगह फ्लोरल प्रिंट की थी। फ्लोरल प्रिंट के कारण उनका लुक काफी फ्रेश नजर आ रहा था। साथ ही, फैब्रिक लाइटवेट होने के कारण ये काफी कम्फर्टेबल भी लग रहा था। इस साड़ी का बॉर्डर भी काफी पतला था और उस पर गोल्डन रंग का गोटा लगा था। इस बॉर्डर के कारण साड़ी और भी खूबसूरत लग रही थी।

मॉडर्न और बोल्ड ब्लाउज डिजाइन

इस सिंपल और लाइटवेट साड़ी के साथ तमन्ना ने बहुत स्टाइलिश ब्लाउज पहना। उनका ब्लाउज स्लीवलेस था और नेकलाइन डीप यू थी, जो उनके लुक को काफी मॉडर्न और स्टाइलिश बना रहा था। ये ब्लाउज डिजाइन ट्रेडिशनल लुक पर ग्लैमर का तड़का लगा रहा था। 

Tamannah

(Picture Courtesy: Instagram)

मिनिमल जूलरी

तमन्ना की साड़ी काफी लाइटवेट थी। इसलिए उन्होंने जूलरी भी काफी हल्की ही रखी। इस लुक के साथ उन्होंने गले में एक पर्ल नेकलेस और कानों में छोटे पर्ल स्टड्स पहने। उन्होंने हाथों में चूड़ियां या ब्रेसलेट पहनने की जगह खूबसूरत अंगूठी पहनी, जो उनके पूरे लुक को बहुत ही रॉयल लुक दे रहा था। 

ड्युई और फ्रेश मेकअप

अपने लुक को और भी निखारने के लिए तमन्ना ने ग्लोइंग मेकअप लुक लिया। उनका फाउंडेशन बहुत हैवी नहीं लग रहा था और बिल्कुल नेचुरल नजर आ रहा था। अपनी आंखों को डेप्थ देने के लिए उन्होंने हल्के ब्राउन रंग का आईशैडो इस्तेमाल किया और पलकों पर मस्कारा लगाया। 

इसके साथ तमन्ना ने गालों पर गुलाबी ब्लश लगाया, जो काफी फ्रेश लुक दे रहा था। होंठों पर उन्होंने ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक लगाई, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा था।  

Tamannah (1)

(Picture Courtesy: Instagram)

ओपन वेवी हेयरस्टाइल

अपने इस साड़ी लुक के साथ तमन्ना ने बालों को खुला रखा और हल्के वेव्स में स्टाइल किया। खुले और वेवी बाल उनके एथनिक लुक के साथ काफी अच्छे लग रहे थे।