Move to Jagran APP

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने की चमकते हुए कपड़ों के साथ फरवरी की शुरुआत

Deepika Padukone उन्होंने तस्वीर के साथ ज़्यादा कुछ नहीं लिखा लेकिन फिर भी तस्वीर काफी कुछ कह रही हैं इसमें दीपिका एक बड़ी मुस्कुराहट के साथ देखी जा सकती हैं। उन्होंने सफेद रंग का चमकीला सलवार कमीज़ सूट पहना है जिसमें चमकीले धागे का काम है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 02:26 PM (IST)
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने की चमकते हुए कपड़ों के साथ फरवरी की शुरुआत
दीपिका पादुकोण ने की चमकते हुए कपड़ों के साथ फरवरी की शुरुआत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Deepika Padukone: आज से साल 2021 के नए महीने की शुरुआत हो रही है, और दीपिका पादुकोण इस दिन को एक चमक के साथ शुरू कर रही हैं। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के ज़रिए फरवरी के पहले दिन एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने लिखा 'फरवरी'। 

loksabha election banner

हालांकि, उन्होंने तस्वीर के साथ ज़्यादा कुछ नहीं लिखा, लेकिन फिर भी तस्वीर काफी कुछ कह रही हैं, इसमें दीपिका एक बड़ी मुस्कुराहट के साथ देखी जा सकती हैं। उन्होंने सफेद रंग का चमकीला सलवार कमीज़ सूट पहना है, जिसमें चमकीले धागे का काम है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

इस सूट को उन्होंने खूबसूरक इयररिंग्ज़, जूड़ा और खास आई-मेकअप के साथ स्टाइल किया। अगर आप भी दीपिका पादुकोण की तरह नए महीने की शुरुआत खुशी और खूबसूरत पारंपरिक कपड़ों के साथ करना चाहती हैं, तो दीपिका से प्रेरणा ली जा सकती है। 

एक नज़र डालते हैं, दीपिका पादुकोण के स्टेटमेंट लुक पर:

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani)

दीपिका सब्यसाची के फ्लोरल एथनिक अटायर में दिख रही हैं। इस फ्लोरल साड़ी को दीपिका ने बड़े इयररिंग्ज़, बन हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani)

पीले रंग में दीपिका बेहद सिम्पल लग रही हैं, एक बार फिर उनके स्पार्कल और चमक के लिए खास प्यार को देखा जा सकता है। यहां दीपिका सब्यसाची मुखर्जी के पीले रंग के सलवार सूट में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने पॉइंटेड हील्स, बड़े इयररिंग्ज़ और काले रंग का बैग लिया हुआ है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani)

दीपिका पादुकोण का एथनिक लुक हमेशा प्रभावित करता है। इस तस्वीर में उन्होंने राजेश प्रताप सिंह का डिज़ाइन किया गया अटायर पहना है, जिसमें दीपिका बेहद एलीगेंट लग रही हैं। दीपिका एक काले रंग के फिट्टेड अनारकली सूट में नज़र आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने पॉइंटेड हील्स को स्टाइल किया है। उनके बालों का जूड़ा और स्मोकी आइ मेकअप उनके लुक को परफेक्शन दे रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.