विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hair Care Tips: बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है नारियल तेल, इस तरह करें इस्तेमाल

By Saloni UpadhyayEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2022 02:54 PM (IST)

Hair Care Tips नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों से संबंधित कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आप इसे ...और पढ़ें

Hair Care Tips: मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें नारियल का तेल
Hair Care Tips: मजबूत बालों के लिए इस्तेमाल करें नारियल का तेल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: काले, लंबे, घने बाल हर किसी की चाहत होती है। लेकिन, खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड्स, प्रदूषण, तनाव आदि के कारण बालों से संबंधित समस्याएं होती हैं। लोग बालों की समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चाहें तो आप मजबूत बालों के लिए नारियल तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। यह बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, बालों पर नारियल तेल लगाने से क्या फायदे मिलते हैं।

डैंड्रफ की होगी छुट्टी

इसमें एंटी आक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। अगर आप डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें, इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर लगा लें, 30 मिनट बाद शैम्पू से बालों को धो लें।

हेयर ग्रोथ में सहायक

नारियल तेल के इस्तेमाल से बालों को जरूरी पोषण मिलते हैं, जो हेयर ग्रोथ के लिए सहायक है। इसके लिए आप नियमित रूप से बालों पर नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं।

बालों की ड्राईनेस को दूर करता है

नारियल तेल लगाने से स्कैल्प को नमी मिलती है। इसके इस्तेमाल से बालों की ड्राईनेस कम हो सकती है। अगर आप बालों को मॉइश्चराइज करना चाहते हैं, तो नारियल तेल से जरूर मसाज करें।

बालों को झड़ने से रोकता है

नारियल तेल में एंटी फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा मिलता है।

डैमेज बालों के लिए

डैमेज बालों को रिपेयर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हेयर वॉश से 2-3 घंटे पहले बालों पर नारियल का तेल लगाएं। यह आपके बालों को डैमेज होने से बचाता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic credit- freepik