Move to Jagran APP

Turmeric Face Pack: जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हन, तो ऐसे बनाएं हल्दी फेस पैक फौरन आएगा निखार

Turmeric Face Pack अगर जल्द ही आप दुल्हन बनने वाली हैं तो चेहरे पर हल्दी फेस पैक जरूर लगाएं। जिससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इस फेस पैक को घर पर खुद बना सकती हैं। आइए जानते हैं...

By Saloni UpadhyayEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 09:36 AM (IST)
Turmeric Face Pack: जल्द ही बनने वाली हैं दुल्हन, तो ऐसे बनाएं हल्दी फेस पैक फौरन आएगा निखार
Turmeric Face Pack: दमकती हुई त्वचा के लिए हल्दी का ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कTurmeric Face Pack: हल्दी सेहत के साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आप चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं, तो शादी से कुछ दिन पहले ही चेहरे पर हल्दी फेस पैक लगाना शुरू कर दें। इससे आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। आइए बताते हैं, होने वाली दुल्हन के लिए हल्दी फेस पैक कैसे बनाएं।

loksabha election banner

दही और हल्दी

दही नेचुरल क्लींजर का काम करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक बड़े चम्मच दही लें और इसमें हल्दी पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इससे चेहरे पर मसाज करें, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

बेसन और हल्दी का पैक

इसके लिए दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी मिला दें। अब इसे कच्चे दूध या गुलाब जल की मदद से पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें, 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को आप रोजाना कर सकती हैं। इससे त्वचा में निखार आता है।

दूध और हल्दी

इसके लिए 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध लें, इसमें 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से चेहरे को धोएं। इस प्रक्रिया को आप रोजाना कर सकते हैं।

चावल और हल्दी

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को पीस लें। अब इसमें हल्दी पाउडर मिला दें। कच्चे दूध की मदद से इसका पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से धो सकती हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.