विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BB, CC क्रीम या टिंटेड मॉइश्चराइजर? चेहरे के लिए कौन है सही, समझें पूरा फर्क

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 28 Sep 2026 05:41 PM (IST)

बीबी क्रीम एक सॉफ्ट, नेचुरल ग्लो देती है, सीसी क्रीम आपकी रंगत को एक-समान बनाती है, वहीं टिंटेड मॉइश्चराइजर से ...और पढ़ें

बीबी, सीसी क्रीम और टिंटेड मॉइश्चराइजर: जानें कौन सा है आपके चेहरे के लिए सही (Picture Credit- AI Generated)

बीबी, सीसी क्रीम और टिंटेड मॉइश्चराइजर: जानें कौन सा है आपके चेहरे के लिए सही (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. बीबी क्रीम दाग-धब्बे छुपाती, बेस और त्वचा को हाइड्रेट करती है

  2. सीसी क्रीम रंगत सुधारती, नेचुरल फिनिश और ग्लो देती है

  3. टिंटेड मॉइश्चराइजर फाउंडेशन-मॉइश्चराइजर का मिश्रण, देता है फ्रेश लुक

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। काफी सालों से फाउंडेशन को मेकअप के बेस के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुछ की स्किन पर यह अच्छी तरह सेट हो जाता है, लेकिन कुछ इसे लगाने से बचते हैं। आजकल नो मेकअप लुक का ट्रेंड है, फिर बेस के रूप में क्या लगाया जाए कि चेहरा ग्लो भी करे और हैवी मेकअप भी नजर न आए।

ऐसे में बीबी, सीसी क्रीम या फिर टिंटेंड मॉइश्चराइजर बेहतर ऑप्शन नजर आते हैं। इन तीनों में क्या अंतर है और इसे कब लगाना सही होता है, जानेंगे इस आर्टिकल में।

बीबी क्रीम

यह ब्लेमिश बाम या फिर ब्यूटी बाम कहलाता है। यह एक साथ तीन काम करती है- दाग-धब्बे छुपाती है, बेस की तरह काम करती है और स्किन को हाइड्रेट करती है।

क्या हैं इसके फायदे

  • स्किन को नमी देती है और सन प्रोटेक्शन भी
  • हर स्किन टाइप पर सूट करती है
  • चेहरे पर एकदम से ग्लो आ जाता है

सीसी क्रीम

इसे कलर करेक्ट या कॉम्प्लेक्शन करेक्ट कहते हैं। यह बीबी क्रीम से थोड़ी लाइट होती है, जिससे एक नेचुरल, फाउंडेशन जैसा फिनिश मिलता है।

क्या हैं फायदे

  • चेहरे पर ग्लो आता है
  • प्राइमर, परफेक्शन और प्रोटेक्शन की तरह काम करती है
  • एक बेहतरीन फिनिश मिलती है

टिंटेड मॉइश्चराइजर

यह फाउंडेशन और मॉइश्चराइजर का मिक्स होता है जोकि चेहरे को फ्रेश लुक देता है और उसे हाइड्रेट करता है।

कब कौन-सी क्रीम लगाएं

  • रोजाना इस्तेमाल के लिए सही: बीबी क्रीम मीडियम से लेकर नेचुरल कवरेज देती है। सुबह की भागदौड़ के लिए बीबी क्रीम सबसे बेहतर होती है, क्योंकि आपको बिना एक्स्ट्रा मेहनत के मेकअप वाला लुक मिल जाता है। साथ ही स्किनकेयर के फायदे भी मिल जाते हैं।
  • परफेक्शन के लिए है सही: यदि आप अपने चेहरे की खामियों जैसे रेडनेस, डार्क स्पॉट्स या असमान रंगत को कवर करना चाहते हैं तो सीसी क्रीम सबसे बेहतर ऑप्शन है। यह हैवी लगे बिना एक ग्लोइंग और परफेक्ट लुक देती है। इसे आप खास मौकों पर अप्लाय कर सकते हैं। हालांकि, रोजाना इस्तेमाल के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है।

इस तरह लगाएं

बीबी और सीसी, दोनों ही क्रीम को मेकअप स्पॉन्ज की मदद से लगाएं। इससे आपको एक स्मूद फिनिश मिलेगा और आपको जितनी मात्रा की जरूरत होगी, उतनी ही यूज करेंगे।