Priyanka Gandhi #SareeTwitter: प्रियंका गांधी भी हुईं साड़ी ट्रेंड में शामिल, शेयर की अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर
Priyanka Gandhi ,SareeTwitter चाहे सिलेब्रिटी हो या राजनेता या फिर आम जनता सभी साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर करने से नहीं चूक रहे।
नई दिल्ली। Priyanka Gandhi #SareeTwitter: कभी कभी इंटरनेट ऑनलाइन कई बेहतरीन ट्रेंड बना देता है। ऐसा ही कुछ पिछले तीन दिन से देखने को मिल रहा है। सोमवार से ट्विटर पर #sareetwitter ज़ोरदार तरीके से वायरल हो रहा है।
चाहे सिलेब्रिटी हो या राजनेता या फिर आम जनता, सभी साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर करने से नहीं चूक रहे। साड़ी के इस ट्रेंड के शुरू होते ही ट्विटर पर साड़ी में खबसूरत तस्वीरों की बाढ़ आ गई।
और अब, एक और पॉलिटिशन इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। यह कोई और नहीं बल्कि प्रियंका गांधी वाड्रा हैं। प्रियंका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से अपनी साड़ी में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है।
प्रियंका ने अपनी तस्वीर के साथ #SareeTwitter को टैग करते हुए लिखा, " 22 साल पहले मेरी शादी के दिन सुबह की पूजा के वक्त की तस्वीर।" फोटो में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Morning puja on the day of my wedding (22 years ago!) #SareeTwitter pic.twitter.com/EdwzGAP3Wt — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 17, 2019
उनके यह तस्वीर ऑनलाइन शेयर करते ही वायरल हो गई। सिर्फ 7 घंटे में ही इस फोटो को 2.8 हजार रीट्वीट और 26.3 हजार लाइक्स मिल गए हैं। कई लोगों ने प्रियंका की साड़ी में कई और तस्वीरें शेयर कर दीं।
वाह आज आपकी ये तस्वीर देख कर अत्यंत आनंद का अनुभव हुआ.
ईश्वर आपका स्वस्थ और लम्बा साथ यूँ ही बना कर रखे. बधाई,
भगवान आप को ऐसा ही खुश रखें, भगवान आप और आपके परिवार को बहुत खुश रखें ऐसे ही हंसते रहे पूरा परिवार, pic.twitter.com/RAvUJOZEa1 — सतपाल सिंह(सतु सिंह) (@GSatusingh) July 17, 2019
You are my shadow pic.twitter.com/p0vwA4MXQ2— Indira Gandhi (@indira_gandhi1) July 17, 2019
Congratulations pic.twitter.com/MbRgrmauHf — Kanhaya Lal Meghwal (@klmeghwal77) July 17, 2019
Fav snap till now ❤️#SareeTwitter pic.twitter.com/X07gbCWnzp— Niraj Bhatia (@bhatia_niraj23) July 17, 2019
सोशल मीडिया मीडिया खासकर ट्विटर पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, इसे #sareetwitter का नाम दिया गया है। जिसमें कई महिलाएं अपनी पसंद की साड़ी पहन कर पोज कर रही हैं और इसकी खूबियां बता रही हैं। कई महिलाओं ने #sareetwitter के साथ अपनी साड़ी पहने तस्वीर शेयर की है।
सोमवार सुबह से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई और मंगलवार सुबह तक ट्विटर पर साड़ी पहनी महिलाओं की मानो बाढ़ आ गई। यहां तक कि कई राजनीतिक और बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया और अपनी फोटो शेयर की।