विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ल‍िप्‍स और चेहरे के बाद कंधों में फिलर करवा रहे South Koreans, ट्रेंड में है 90-डिग्री एंगल शोल्डर लुक

Published: Sat, 09 Aug 2025 11:31 AM (IST)

दक्षिण कोरिया में 90-डिग्री शोल्डर का ट्रेंड छाया हुआ है जो के-पॉप सितारों से प्रेरित है। महिलाएं शोल्डर फिलर इंजेक्शन ...और पढ़ें

क्‍या है 90-डिग्री एंगल शोल्डर लुक (Image Credit- Instagra/X)
क्‍या है 90-डिग्री एंगल शोल्डर लुक (Image Credit- Instagra/X)

HighLights

  1. फैशन की दुन‍िया बहुत बड़ी है।
  2. यहां आए द‍िन कुछ न कुछ ट्रेंड करता है।
  3. इन द‍िनों 90-डिग्री एंगल शोल्डर लुक ट्रेंड में है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अभी तक आपने होंठों के फिलर या चेहरे के फिलर जैसी कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में ही सुना होगा, लेकिन साउथ कोरिया में इन दिनों एक नया ब्यूटी ट्रेंड छाया हुआ है। और वो 90-डिग्री शोल्‍डर का ट्रेंड है। ये ट्रेंड के-पॉप सेल‍िब्र‍िटीज जैसे बिग बैंग के जी-ड्रैगन, ब्लैकपिंक की जेनी और एस्पा की निंगनिंग के लुक से प्रेरित होकर आया है। साउथ कोर‍िया की कई महिलाएं परफेक्ट 90-डिग्री कंधा पाने के लिए शोल्डर फिलर इंजेक्शन पर बड़ी रकम खर्च कर रही हैं।

आपको बता दें क‍ि इस प्रॉसेस में ट्रैपेजियस नाम के मसल्‍स को छोटा किया जाता है, ताकि कंधे सीधे और अट्रैक्‍ट‍िव दिख सकें। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर विरोध भी हो रहा है। कई लोगों का कहना है कि सही बॉडी पोश्‍चर और रोजाना व्यायाम करके भी ऐसे कंधे पाए जा सकते हैं, इसके लिए महंगे इंजेक्शन की जरूरत नहीं है। आइए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

ट्रेंड में है 90-डिग्री एंगल शोल्डर लुक

कोर‍ियन एंटरटेनमेंट से जुड़ी एक वेबसाइट की र‍िपोर्ट के अनुसार, इन द‍िनों साउथ कोरिया में एक नया प्लास्टिक सर्जरी ट्रेंड तेजी से चर्चा में है। इसे 90-डिग्री एंगल शोल्डर लुक कहा जा रहा है। लोक के-पॉप सितारों जैसे बिग बैंग के जी-ड्रैगन, ब्लैकपिंक की जेननी और एस्पा की निंगनिंग से प्रभाव‍ित हो रहे हैं। इस लुक को पाने के लिए लोग शोल्डर फिलर नाम के कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले रहे हैं।

इंजेक्‍शन लगाकर कंधों को द‍िया जा रहा शेप

इसमें ट्रैपेजियस नाम के मसल्‍स के शेप को कम करके कंधों को सीधा और सुंदर 90-डिग्री एंगल का रूप दिया जाता है। ये सर्जरी पुरुष और महिलाएं, दोनों ही करवा रहे हैं। ये सभी अपने पसंदीदा सितारों जैसी बॉडी शेप पाना चाहते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को लेकर कई लोग व‍िरोध भी कर रहे हैं। कई नेटिजन्स का मानना है कि ऐसा लुक पाने के ल‍िए आप व्यायाम और सही पोश्चर से भी पा सकते हैं। इसके लिए महंगे और खतरों से भरे इंजेक्शन की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? ताे डाइट में शाम‍िल करें Melanin बढ़ाने वाले ये 5 फूड्स

कई लोगों ने क‍िए कमेंट

इंस्‍टाग्राम पर वायरल हुए एक वीड‍ियों में लोगों के कई तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर ये फैल गया तो फिलर मसल्‍स और बाहों तक भी पहुंच सकता है। वहीं दूसरे ने ल‍िखा- मैं तो इतना पैसा जिम में मेहनत करके खुद कंधे बनाने पर खर्च करूंगा। अगर कंधों में शेप लाने के लिए इतना फिलर डाला जा रहा है, तो सोचिए कितनी मात्रा इस्तेमाल हो रही होगी।

View this post on Instagram

A post shared by rappoel 라포엘 (@rappoel_clinic)

सेहत के ल‍िए हो सकता है खतरनाक

र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, विशेषज्ञ भी चेतावनी दे रहे हैं कि बार-बार ऐसे कॉस्मेटिक ट्रेंड अपनाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है और यह समाज में प्लास्टिक सर्जरी की लत को बढ़ावा देता है। फिलहाल, ये ट्रेंड फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: बिना हैवी मेकअप के भी दिखेंगी स्टनिंग, बस ग्लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए अपनाने होंगे ये 7 आसान टिप्स