यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनुशासन और निष्ठा के साथ चुनाव में ड्यूटी करें पुलिसकर्मी
चुनाव आयोग के निर्देशों से भी कराया अवगत कोविड से सुरक्षा का सामान भी उपलब्ध कराया

जासं, एटा: विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान कराने के लिए गाजियाबाद के लिए पुलिस बल रवाना किया गया। एसएसपी ने समस्त पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर निष्ठा के साथ चुनाव में ड्यूटी करने की हिदायत दी। कोविड से सुरक्षा एवं बचाव के लिए सैनिटाइजर, फेसशील्ड तथा मास्क वितरित कराए गए।
पुलिस लाइन में रविवार को एसएसपी उदयशंकर सिंह ने ड्यूटी में जाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को मतदान के दौरान मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को अनुशासन में रहकर पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करनी है।
उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के बारे में भी अवगत कराया। हरी झंडी दिखाकर बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध कराकर रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन राघवेंद्र सिंह राठौर, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह एवं चुनाव सेल प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
