यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें संभालने की जरूरत
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एडोलसेंट एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लाक नोडल अधिकारी विजय कुमार के ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, कादियां : शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एडोलसेंट एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लाक नोडल अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में ब्लाक कादियां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल व मिडिल स्कूल के प्रिसिपल, मुख्य अध्यापक, इंचार्ज व अध्यापकों का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें प्रदीप कुमार लेक्चरर फिजिक्स व तरपिदरपाल सिंह ने बतौर रिसोर्सपर्सन की भूमिका निभाई।
स्कूल की लेक्चरर राजप्रीत कौर ने एडोलसेंस पीरियड संबंधी अध्यापकों व मुखियों को जागृत करते हुए बताया कि दस वर्ष से 19 वर्ष तक के विद्यार्थी एडोलसेंस पीरियड में आते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलावों के बारे में जानकारी दी गई। प्रिसिपल अमरजीत सिंह भाटिया ने भी इस पीरियड के दौरान होने वाले बदलावों के बारे में अध्यापकों के साथ अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान ब्लाक नोडल अफसर विजय कुमार ने उपस्थित ब्लाक के सभी मुखियों व अध्यापकों को बताया कि ये सेमिनार अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अहम है। भविष्य को बचाने के लिए विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए बड़े ही सुचारू ढंग से उन्हें संभालने की जरूरत है। ब्लाक मेंटर हिन्दी मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने व इसके लक्षणों के बारे में विस्तार सहित जानकारी दी। ब्लाक मेंटर राकेश कुमार ने एड्स विषय पर विस्तार सहित अध्यापकों के साथ अपने विचार व्यक्त किए।
स्कूल की प्रिसिपल सुनीता कौशल ने बढि़या प्रबंधों के साथ-साथ आए हुए सभी शिक्षाविदों का धन्यवाद किया व इस सेमिनार के दौरान सीखी की बातों को अपने स्कूलों में लागू करने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर प्रिसिपल अमरजीत सिंह भाटिया, प्रिसिपल राकेश कुमार, प्रिसिपल सुनीता कौशल, वरिदर पाल कौर, हेड मिस्ट्रेस रजवंत कौर मुकेश कुमार बीएम, आशा रानी गौतम, परमिदर सिंह, नवनीत कुमार, दिनेश वर्मा, लखविदर कौर, दीपक कुमार, परमजीत सिंह बीएमए पंजाबी, बलजीत सिंह बीएम गणित, सतिदरपाल सिंह बीएम विज्ञान आदि उपस्थित थे।
