विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी साथियों को लेकर पहुंचा प्रेमिका के घर, लहराया असलहा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 05:58 PM (IST)

थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह करीब आधा दर्जन साथियों को लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी ...और पढ़ें

प्रेमी साथियों को लेकर पहुंचा प्रेमिका के घर, लहराया असलहा
प्रेमी साथियों को लेकर पहुंचा प्रेमिका के घर, लहराया असलहा

जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह करीब आधा दर्जन साथियों को लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी ने हंगामा शुरू कर दिया। युवती के स्वजन के एतराज करने पर गाली-गलौच करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए असलहा लहराने लगा। एकबारगी खौफजदा हो गए ग्रामीणों ने हिम्मत बटोर कर भागते समय पीछा कर प्रेमी समेत पांच युवकों को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए। पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।

इसी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक का गांव की सजातीय युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। उसके युवती के घर आने-जाने पर आसपास के लोग विरोध करने लगे। बुधवार को युवक मिलने पहुंचा तो पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। बात बढ़ने पर युवक भाग गया, कितु उसका मोबाइल फोन छूट गया। गुरुवार की सुबह वह आधा दर्जन से अधिक साथियों को लेकर युवती के घर मोबाइल फोन लेने पहुंचा। आसपास के लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दिया। सहम उठे ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए ललकारा तो प्रेमी व उसके साथी भागने लगे। ग्रामीणों ने एक किमी तक पीछा कर प्रेमी व उसके पांच साथियों को पकड़ लिया। बजरंग नगर पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह पुलिस जवानों के साथ पहुंचकर आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले गए।