विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कमल का कमाल, होली पर केसरिया धमाल

By JagranEdited By:
Published: Fri, 11 Mar 2022 05:37 AM (IST)

जिले की चारों सीट भगवा रंग में रंगी भाजपा के किले में नहीं चल पाई साइकिल

कमल का कमाल, होली पर केसरिया धमाल
कमल का कमाल, होली पर केसरिया धमाल

जासं, एटा : रंग-बिरंगी होली, मनभावन होली के माहौल में चुनाव के परिणामों ने वातावरण में केसरिया रंग घोल दिया। परिणामों के बाद केसरिया रंग जनपद की चारों अलीगंज, सदर, मारहरा, जलेसर विधानसभा सीटों पर खूब चमका। इन रंगों से सराबोर हो भाजपाई खेमा खिल उठा। भाजपा के रंगों के आगे सपा और बसपा के रंग फीके पड़ गए। मतगणना में हुई रंग-बिरंगी वोटों की बौछार से जिले की चार विधानसभा सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। दूसरे नंबर पर सपा तो तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी जा टिके। कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार भी शर्मनाक रहा।

जिले की चार विधानसभा एटा सदर, मारहरा, अलीगंज और जलेसर सीटों की मतगणना स्थानीय मंडी समिति परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से शुरू हुई। 30 चरणों वाली मतगणना के पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी बढ़त हासिल करने लगे। हालांकि बीच में कई बार ऐसा मौका भी आया जब कुछ राउंड में प्रत्याशी की सांसें जीत-हार का अंतर कम होने के कारण अटक गईं।

मारहरा सीटों पर प्रथम चरण से ही शुरू हो गया, जो अंतिम चरण तक जारी रहा। जलेसर व अलीगंज सीट पर भाजपा और सपा के बीच कम-ज्यादा मतों का चक्र दसवें राउंड तक घूमता रहा। इसके बाद जलेसर सुरक्षित विधानसभा सीट के खुले मतों के आधार पर रंग-बिरंगी फुहार भाजपा को सराबोर करती गई। एटा सदर से भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा डेविड ने 97059 मत हासिल कर सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव (79501) को 17558 वोटों से हराया। मारहरा विधानसभा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र लोधी ने 101049 मत पाकर सपा प्रत्याशी अमित गौरव टीटू (83030) को 18019 वोटों से हराया। अलीगंज से भाजपा के सत्यपाल राठौर ने 102576 मत पाकर सपा प्रत्याशी रामेश्वर यादव (98465) को 4111 वोटों से हराया। जलेसर सुरक्षित विधानसभा सीट पर भाजपा के संजीव दिवाकर ने 91050 मत पाकर सपा के रणजीत सुमन (86408) को 4642 वोटों से हराया। अलीगंज विधानसभा सीट की 32 चरणों में हुई मतगणना

-

अलीगंज विधानसभा सीट पर 32 चरणों में मतगणना पूरी हुई। कई बार तो हार-जीत का अंतर 500 वोटों के अंदर सिमट गया। इसके अलावा यही स्थिति मारहरा विधानसभा सीट पर भी बनी। जलेसर सीट पर भाजपा और सपा के उम्मीदवार विभिन्न चक्रों में एक-दूसरे को पछाड़ते रहे। कहां किसको कितने मिले वोट

---

अलीगंज विधानसभा सीट

--प्रत्याशी-पार्टी-मिले वोट

सत्यपाल सिंह राठौर-भाजपा-102576

रामेश्वर सिंह यादव-सपा-98465

जुनैद मियां-बसपा-17687

सुभाष चंद्र-कांग्रेस-1026

सदर विधानसभा सीट

---

प्रत्याशी-पार्टी-मिले वोट

विपिन वर्मा डेविड-भाजपा-97059

जुगेंद्र सिंह यादव-सपा-79501

अजय यादव-बसपा-26648

गुंजन मिश्रा-कांग्रेस-1478 मारहरा विधानसभा सीट

--------------------

प्रत्याशी-पार्टी-मिले वोट

वीरेंद्र लोधी-भाजपा-101049

अमित गौरव यादव-सपा-83030

योगेश कुमार-बसपा-16792

तारा राजपूत-कांग्रेस-830 जलेसर विधानसभा सीट

--------------------

प्रत्याशी-पार्टी-मिले वोट

संजीव दिवाकर-भाजपा-91050

रणजीत सुमन-सपा-86408

आकाश जाटव-बसपा-19303

नीलिमा राज-कांग्रेस-856